अहमदाबाद : रिक्शा में खूबसूरत लड़की को बैठाकर मुसाफिरों को लूटने वाली गैंग हिरासत में

अहमदाबाद : रिक्शा में खूबसूरत लड़की को बैठाकर मुसाफिरों को लूटने वाली गैंग हिरासत में

पिछले कई महीनो से गांधीनगर और अहमदाबाद में मचा रखा था आतंक

खूबसूरत स्त्री हर पुरुष की कमजोरी होती है। स्त्री की खूबसूरता के आगे हर कोई अपना धैर्य खो बैठता है। पुरुषों की इसी कमजोरी का फायदा उठाकर अहमदाबाद की एक गैंग ने लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू किया था। हालांकि वासणा पुलिस ने एक इस खतरनाक गैंग को अपनी हिरासत में ले लिया था। इन आरोपियों ने अहमदाबाद और गांधीनगर में हाहाकार मचा दिया था। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दो महिला सहित पाँच सदस्यों को हिरासत में लिया है। इस गैंग द्वारा किए गए 33 मामलों को भी पुलिस ने सुलझाया है। काफी महीनों से यह गैंग अहमदाबाद और गांधीनगर में हाहाकार मचा कर रखा था। गैंग का एक सदस्य रिक्शा चलाता था। इसके बाद गैंग की सदस्य दोनों युवतियों को वह एक रिक्शा में बिठाता था। 
रिक्शा में युवती को बैठा देख लोग विश्वास कर के उसमें बैठ जाते थे। पर इसके बाद यह गैंग रिक्शा को किसी भी अंधेरी जगह या सुनसान जगह पर ले जाकर रिक्शे में बैठे मुसाफिरों को लूट लेता था। पुलिस ने आरोपी शाहिल शेख, जयेश उर्फ जे डी वाघेला, भावेश सरगरा, प्रियंका दंतानी और एक नाबालिग लड़की है। इनमें से शाहिल रिक्शा चलाता था। जिसमें एक महिला कई दिनों से उसकी रिक्शा में जाती थी, इसके बाद उन सभी ने मिलकर लूट मचाने का फैसला किया। 
फिलहाल पुलिस को आरोपियों के रिमांड नहीं मिले है, इसके चलते आरोपियों को फिलहाल जेल में रखा गया है। पर यदि सूत्रों की मानते तो इन 33 मुकाबलों के अलावा अभी भी कई ऐसे मामले होने की आशंका है।
Tags: Ahmedabad