अहमदाबाद : देवर ने भाभी के सामने ही उतार दी पेंट, देवरानी ने ईंट फेक कर मारने की कोशिश की

सास की सेवा करने जा रही थी महिला, बीच रास्ते पर देवर ने रोक कर की छेड़खानी

शहर में आए दिन एक के बाद एक छेडखानी और दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है। शहर के पूर्व और पश्चिम इलाके में महिलाएं मानों जरा भी सुरक्षित ना रही हो ऐसा माहौल बन गया है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी के कई केस सामने आ रहे है। एक ऐसा ही मामला शहर के वाडज इलाके से सामने आया है, जाहन एक देवर ने अपनी ही भाभी के साथ छेड़खानी किए होने का मामला सामने आया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, महिला जब अपनी सास के पास जा रही थी, तभी उसका देवर उसके पास आया और उसके साथ बहस कर दिया। महिला ने अपने देवर से ऐसा ना करने कहा जिस पर देवर ने उसके सामने अपनी पेंट निकाल दी थी। जिसके चलते पूरा मामला बिगड़ गया था। पूरे मामले को लेकर महिला ने चार लोगों के साथ शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई के उसकी देवरानी ने उसे ईंट से मारने का प्रयास भी किया था। 
शहर के वाडज इलाके में एक 34 वर्षीय महिला जो की अपने परिवार के साथ रहती है, सोमवार को वह अपने घर से निकल कर अपनी सासु की सेवा करने के लिए निकली थी। तभी उसके देवर ने उसके साथ यह हरकत की थी। देवर की अश्लील हरकत से महिला ने ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान देवर के पिता भी वहाँ आ गए थे और उन्होंने तथा देवर की पत्नी ने महिला के साथ झगड़ा किया था। देवरानी ने तो अपनी जेठानी पर ईंट लेकर हमला करने का प्रयास भी किया था। 
जिसके चलते महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बता दे कि इसके पहले भी शहर के वाडज इलाके में ऐसी कई घटनाएँ घटी है। जो कि काफी चिंताजनक है। 
Tags: Ahmedabad