
अहमदाबाद: लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए आरटीओ ने लिया बड़ा फैसला
By Loktej
On
अब से दिन में पंद्रह घंटे चलेंगे लाइसेंस से जुड़े कामकाज
अहमदाबाद आरटीओ ने लाइसेंस के लिए लगती लंबी लाइन को देखते हुए एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल अहमदाबाद आरटीओ ने ड्राइविंग टेस्ट का समय बढ़ा दिया है। इससे लाइसेंस के लिए परीक्षा देने वाले लोगों को फायदा होगा।
आपको बता दें कि अब से आरटीओ में लाइसेंस के लिए 15 घंटे कामकाज होंगे। जिसमें आरटीओ दो शिफ्ट में काम करेगा। पहली पाली सुबह 6.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक होगी।
जानकारी के अनुसार सुभाष ब्रिज आरटीओ सुबह छह बजे से चालू हो जाएगा। लाइसेंस के लिए टेस्टिंग ट्रैक का संचालन भी सुबह छह बजे से शुरू होगा। लाइसेंस के लिए जरुरी सारे काम सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक चलेंगे। एक घंटे में 26 टू व्हीलर और 17 फोर व्हीलर टेस्ट दे सकेंगे।