अहमदाबादः इंसान ही नहीं ऑक्सीजन की किल्लत के कारण मछलियां भी मर रहीं!

अहमदाबादः इंसान ही नहीं ऑक्सीजन की किल्लत के कारण मछलियां भी मर रहीं!

इंसानों के बाद अब अहमदाबाद में मछलियां ऑक्सीजन की कमी से मर रही हैं, लांभा में मर गईं हैं हजारों मछलियां

अहमदाबाद में कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। अहमदाबाद के लांभा इलाके में अब अहमदाबाद नगर निगम द्वारा संचालित एक झील में ऑक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में मछलियां मर चुकी हैं। झील में पानी की कमी और मछलियों की संख्या में वृद्धि के कारण झील में मछलियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाई और हजारों मछलियाँ मर गईं। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक  अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारी महेंद्र सुखड़िया ने  लांभा की स्थिति के बारे में  कहा कि झील में ऑक्सीजन की कमी के कारण मछली की मौत हुई है। इसके निराकरण का काम चल रहा है।  
अहमदाबाद नगर निगम और पुलिस जेसीबी की मदद से मरी मछलियों को झील से बाहर निकाल रही है। चूंकि झील का प्रबंधन निगम द्वारा किया जाता है, इसलिए झील में पर्याप्त पानी होना चाहिए और मछली की जरूरतों को पूरा करना निगम की जिम्मेदारी है। व्यवस्था की लापरवाही से पहले इंसानों की मौत ऑक्सीजन की कमी से होती थी, अब मछलियां भी ऑक्सीजन की कमी से मर रही हैं।
Tags: Ahmedabad