क्रिकेट : टी20 में भारत का विजय अभियान जारी, श्रीलंका को 62 रनों से हराते हुए दर्ज की लगातार 10वीं जीत

क्रिकेट : टी20 में भारत का विजय अभियान जारी, श्रीलंका को 62 रनों से हराते हुए दर्ज की लगातार 10वीं जीत

पहले टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 62 रनों से हराया

भारत और श्रीलंका के बीच आज से शुरू हुए टी20 सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 62 रनों से हारते हुए अपने विजयी अभियान को जारी रखा। इस जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली श्रीलंका का फैसला उसके पक्ष में नहीं रहा। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई। भारत की ओर से वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए जबकि चरित असालंका ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 53 रन बनाए और नाबाद लौटे।वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत दमदार रही। दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई। भारत के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। ईशान किशन के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 28 गेंद पर 57 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। रविंद्र जडेजा 4 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे। यह टीम इंडिया की इस फॉर्मेट में लगातार 10वीं जीत है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था।

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान के रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (3299) को पिछले छोड़ा। 3296 रन के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। 

Tags: