2⃣0⃣0⃣0⃣ ????
— BCCI (@BCCI) February 5, 2022
2⃣0⃣0⃣8⃣ ????
2⃣0⃣1⃣2⃣ ????
2⃣0⃣1⃣8⃣ ????
2⃣0⃣2⃣2⃣ ????
India U19 - The FIVE-TIME World Cup Winners ???? ????#U19CWC #BoysInBlue pic.twitter.com/DiE53Sdu0Y
अंडर-19 विश्वकप : ‘धोनी वाले छक्के’ के साथ भारत ने रचा इतिहास,ताजा हुई 2011 विश्वकप की यादें
By Loktej
On
दिनेश बाना ने महेंद्रसिंह धोनी अंदाज में छक्का लगाकर भारत को दिलाई जीत
वेस्टइंडीज में चल रहे अंडर-19 विश्वकप के अंतिम मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से रौंदते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई थी और इस जित के साथ भारत पांचवी बार विश्वकप जितने वाला एकमात्र देश बन गया। इस मैच में एक क्षण ऐसा आया जब लोगों को अचानक महेंद्रसिंह धोनी और 2011 विश्वकप में उनका लगाया अंतिम छक्का याद आ गया।
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 189 रनों पर सिमट गई। भारत ने जीत के लिए मिले 190 रनों के लक्ष्य को 47.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत में पूरी टीम एक साथ कोशिश करते नजर आए लेकिन उसे फाइनल टच दिनेश बाना ने दिया। दिनेश में धोनी वाली स्टाइल में छक्का लगाते हुए भारत को कप के पास पहुंचा दिया। जिस मिजाज के साथ दिनेश बाना ने छक्का लगाकर भारत की जीत फाइनल की, उसमें धोनी का अंदाज दिखा।
छक्के के अलावा दिनेश बाना जब बल्लेबाजी करने आए तब भारत को जीत के लिए 14 गेंदों में इतने ही रन बनाने थे। फिर दिनेश बाना के 5 गेंदों में 13 रनों की पारी की मदद से भारत ने इतिहास रच दिया। बाना ने भारतीय पारी की आखिरी 2 गेंदों पर लगातार छक्के मारे। उनका आखिरी छक्के में धोनी के 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में जमाए मैच विनिंग सिक्स की झलक दिखी। इस छक्के को बाना ने उसी लॉन्ग ऑन एरिया में जड़ा, जहां धोनी ने 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ा था। इसी के साथ 11 साल बाद किसी विकेटकीपर बल्लेबाज ने छक्के के साथ भारत के लिए आईसीसी खिताब जितवाया है। 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले एमएस धोनी थे और अब 2022 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में दिनेश बाना हैं।
दिनेश बाना ने इससे पहले 4 गेंदों पर 20 रन की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी की झलक दिखाई थी। आशा है आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उनके लिए बड़ी बोली लगने वाली है।
Tags: Cricket