How cool is this?!
— Filmfare (@filmfare) February 3, 2022
Former India skipper #MSDhoni has unveiled his first look from the upcoming graphic novel titled #AtharvaTheOrigin. pic.twitter.com/hKs11Q3QV1
क्रिकेट : जल्द ही नए अवतार में दिखाई देंगे ‘कप्तान कूल’, मैदान के बाद अब नॉवेल में बनेंगे सुपर हीरो
By Loktej
On
धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' का एनिमेटेड टीज़र साझा किया
महेंद्रसिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के स्वर्णिम अंकों में से एक हैं। क्रिकेट के दीवानों के दिल,जेहन और यादों में धोनी आज भी बसे हुए है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी माही की फेन फोलोविंग कम नहीं हुई है। अब धोनी से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। खेल के मैदान पर अपनी पारी खेलने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एम।एस धोनी जल्द ही अब नए रूप रंग में दिखने वाले है। अपने करियर की एक नई पारी खेलने के लिए तैयार धोनी जल्द ही एक ग्राफिक नॉवेल में नज़र आने वाले हैं जिसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जिसे खुद धोनी ने ही अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है।
आपको बता दें कि धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' का एनिमेटेड टीज़र साझा किया है जिसमें वो सुपर हीरो के किरदार में नज़र आ रहे हैं। इस किरदार का नाम 'अथर्व' है। धोनी के ग्राफिक नॉवेल का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें कि अपने समय में बल्ले से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले धोनी इस टीज़र में राक्षसों की फौज से घिरे हुए दिख रहे हैं और अकेले ही उनसे लड़ते नज़र आ रहे हैं। विरजू स्टूडियो और मिडास डील्स द्वारा तैयार इस टीज़र में कोई वॉयस ओवर सुनाई नहीं दे रहा है, सिर्फ धोनी का लुक नज़र आ रहा है।
कई सालों से चल रहे काम के बाद इस टीज़र को साझा करते हुए धोनी भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसके बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा, 'मैं इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर बहुत रोमांचित महसूस कर रहा हूं। अथर्व- द ओरिजिन' एक आकर्षक नॉवेल है जिसकी कहानी काफी एंगेजिंग है। इसमें शानदार आर्टवर्क किया गया है। लेखक रमेश थमिलमनी ने भारत की पहली पौराणिम सुपरहीरो नॉवेल वो भी कंटेंपरेरी ट्विस्ट के साथ लॉन्च करने का प्रयास किया है जो पढ़ने वालों के अंदर और उत्सुक्ता पैदा कर देगा।'
Tags: Cricket