युवराज सिंह के घर हुआ पुत्ररत्न का आगमन, ट्वीट कर के दी जानकारी

युवराज सिंह के घर हुआ पुत्ररत्न का आगमन, ट्वीट कर के दी जानकारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह मंगलवार देर शाम को एक पुत्र के पिता बन गए है। 40 वर्षीय क्रिकेटर ने ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी, साथ ही इस दौरान फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की बात की है।
अपने ट्वीट में युवराज ने लिखा कि सभी फैंस, परिवार और मित्रों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भगवान ने उन्हें एक बालक का आशीर्वाद दिया है। इसके लिए वह भगवान का धन्यवाद करते है। 
बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने 2012 में कैंसर से उबरने के बाद नवंबर 2015 में ब्रिटिश नागरिक हेज़ल कीच से सगाई कर ली और एक साल बाद नवंबर 2016 में शादी कर ली। यूवी के नाम से मशहूर युवराज सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी शानदार रहा था। उन्होंने अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 402 मैच खेले और इस दौरान 11778 रन बनाए। युवराज ने 17 शतक और 71 अर्धशतक भी बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और 148 विकेट भी हासिल किए थे।
युवराज ने वनडे क्रिकेट में सात मैन ऑफ द सीरीज खिताब भी जीते। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम को 2011 वर्ल्ड कप भी जीताया था। यूवी ने तब 350 से ज्यादा रन बनाए थे और 15 विकेट हासिल किए थे।
Tags: