आईपीएल जीतने के बाद धोनी देने जा रहे हैं एक और खुशखबरी? सोशल मीडिया पर अटकलें तेज

आईपीएल जीतने के बाद धोनी देने जा रहे हैं एक और खुशखबरी? सोशल मीडिया पर अटकलें तेज

लगाई जा रहीं साक्षी धोनी के फिर से मां बनने की अटकलें

कल आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हरा चौथी बार खिताब अपने नाम किया। चेन्नई की टीम ने इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में खिताब अपने नाम किया था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विक्केट के नुकसान पर 192 रन बनाया, जिसके जवाब में कोलकाता 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी।
लेकिन ऐसा लग रहा है कि 'कैप्टन कूल धोनी' टाइटल के साथ फैंस को एक और खुशखबरी देने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बारे में अटकलों का बाजार गर्म है। फाइनल मैच के पूरा होने के बाद साक्षी धोनी अपनी बिटिया के साथ मैदान पर आईं थी और महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा उन्हें गले लगाते हुए तस्वीर भी उनके चाहने वालोंं को खूब भाई। इसी दौरान साक्षी धोनी के पीले रंग के ढीले ड्रेस में दिखने पर लोग ये अटकलें लगा रहे हैं कि वे प्रेग्नेंट हैं। कहा जा रहा है कि वे चार माह की प्रेग्नेंट हैं। लेकिन इस बात की अभी ऑफिश्लि पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने साक्षी के प्रग्नेंट होने की बात कही है। रैना और उनकी पत्नी को भी फाइनल के बाद धोनी और उनकी फैमिली के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया।
मैच की बात करें तो इस मैच में धोनी की कप्तानी से चेन्नई ने फिर खिताब अपने नाम किया तो उनका परिवार भी फैंस के साथ भावुक हो गया। चेन्नई की जीत के बाद धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी दर्शकों के साथ स्टैंड में मौजूद थीं. जब वह मैदान पर धोनी से मिलने गई तो वह इतनी भावुक हो गईं कि उन्होंने तुरंत अपने पति को गले लगा लिया। तभी जीवा भी उनके पास आती है और पूरा परिवार एक दूसरे को गले लगाता है। यह धोनी के परिवार का परफेक्ट वीडियो माना जा रहा है। 
धोनी और साक्षी के प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों ने जुलाई 2010 में शादी की। साक्षी उस समय हॉट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं और कोलकाता के ताज बंगाल होटल में ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थीं। साक्षी और पूर्व भारतीय कप्तान धोनी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और उनके पिता भी उसी फर्म में काम करते थे। करीब 10 साल बाद साक्षी और धोनी की मुलाकात कोलकाता में हुई थी। फिर 2 साल की दोस्ती के बाद उन्होंने शादी कर ली। साक्षी और धोनी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है। महेंद्र सिंह धोनी फरवरी 2015 में पहली बार पिता बने थे और जीवा अब 6 साल की हो चुकी हैं।
Tags: IPL2021

Related Posts