हरफनमौला महेन्द्र सिंह धोनी का ये आलीशान फार्म हाउस देखें, मज़ा आ जायेगा!

हरफनमौला महेन्द्र सिंह धोनी का ये आलीशान फार्म हाउस देखें, मज़ा आ जायेगा!

सोशल मीडिया पर शेयर किए रांची स्थित फार्महाउस का वीडियो, लोगों ने धोनी को दिखाने की मांग की

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक है। हालांकि रिटायरमेंट के बाद वह अब अधिकतर अपने परिवार के साथ रहते है। धोनी खुद तो सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव नहीं है, पर उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन वह अपने, धोनी और परिवार के फोटो और वीडियोज़ शेयर करती रहती है। 
(Photo Credit : instagram.com)

फिलहाल धोनी रांची स्थित अपने आलीशान फार्म हाउस में रह रहे है। साक्षी ने धोनी के इस सुंदर फार्म हाउस के कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो के द्वारा धोनी के फैंस को उनके फार्म हाउस की सफर करवाई है। इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे है। लोग कमेन्ट कर धोनी के फार्म हाउस की तारीफ कर रहे है। कई लोगों ने कमेन्ट में धोनी को देखने की भी चाह बताई थी। 
बता दे की धोनी के इस फार्म हाउस में स्विमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधा भी उपलब्ध है। इन सबके अलावा कार और बाइक के शोखिन धोनी ने अपनी गाड़ियों के लिए के खास गैरेज भी बनवाया है। जहां धोनी ने अपनी अब तक की सभी कार और बाइक को रखा है। 
टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी इस फार्महाउस की मुलाकत ले चुके है। धोनी ने अपने फार्महाउस में खेती भी शुरू की है। जिसके फोटो भी साक्षी ने फोटो शेयर किए थे। धोनी के फार्म हाउस में उनके पालतू जानवर भी है। जहां वह उन्हें ट्रेनिंग देते है। 
बता दे की कुछ ही दिन पहले धोनी ने एक घोडे को खरीदा है। जिसका नाम चेतक है। धोनी के इस फार्महाउस में हर जगह हरियाली है। फार्महाउस में अलग-अलग तरह के पैड-पौधे भी है। इसके अलावा धोनी के फार्म हाउस में एक बंगला भी है, जो की सात एकर में फैला हुआ है। 
Tags: