क्वारंटीन में भी जिंदगी के सबसे बड़े बर्गर का आनंद ले रहे हैं गेल

क्वारंटीन में भी जिंदगी के सबसे बड़े बर्गर का आनंद ले रहे हैं गेल

माले (मालदीव), 10 मई (आईएएनएस)| आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल को जहां मैदान पर लंबे लंबे छक्के उड़ाने के लिए जाना जाता है तो वहीं, मैदान के बाहर भी वह मस्तीभरी हरकतों के लिए फेमस रहते हैं। 41 साल के वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आईपीएल 14 के स्थगित होने के बाद मालदीव के ताल मालदीव होटल में क्वरंटीन में हैं, वह बर्गर का आनंद ले रहे हैं। गेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक बड़ा सा बर्गर हाथ में लिए हुए हैं।
गेल ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, " ये सबसे बड़ा बर्गर है जो मैंने अपने हाथ में पकड़ा है। बहुत पसंद है बर्गर। ये बहुत बड़ा बर्गर है यार। अब मैं इसे घर ले कर जा रहा हूं, मेरा पेट भर गया।"
उन्होंने आगे कहा, " ब्रेकिंग न्यूज-यूनिवर्स बॉस ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा बर्गर खाया।"
(Photo : IANS)आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (357) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले गेल ने आईपीएल 2021 में आठ मैचों में 178 रन बनाए थे। इस सीजन में उनके बल्ले से केवल आठ ही छक्के निकले थे।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है. इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है.)

Related Posts

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव