जेल में बंद दो महिला कैदियों को प्रेगनेंट करने का आरोप ट्रांसजेंडर पर लगा तो उसे पुरुषों के सेल में भेज दिया गया!

जेल में बंद दो महिला कैदियों को प्रेगनेंट करने का आरोप ट्रांसजेंडर पर लगा तो उसे पुरुषों के सेल में भेज दिया गया!

अमेरिका की एक जेल से अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जो कारावास में सजा काट रही दो महिला कैदियों के साथ घटी घटना से संबंधित है. बताया जा रहा है कि महिलाओं की जेल में ही बंद एक ट्रांसजेंडर कैदी ने वहीं पर कैद अन्य दो महिला कैदियों को गर्भवती कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद ट्रांसजेंडर कैदी को महिला जेल से पुरुष जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
घटना के बाद जेल में ट्रांसजेंडर कैदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. यह घटना अमेरिका के न्यूजर्सी की है। ट्रांसजेंडर कैदी डेमी माइनर अपने सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में जेल में 30 साल की सजा काट रही है। इस कैदी को अब एडना महान सुधार केंद्र से हटा कर राज्य युवा सुधार केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।
27 वर्षीय डेमियन ने दावा किया है कि ट्रांसफर के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जस्टिस-4-डेमी ब्लॉग पोस्ट में डेमी ने दावा किया कि जब उसने एक महिला से उसकी जांच करने की मांग की तो उसका मज़ाक उड़ाया गया। एक अलग पोस्ट में उसने यह भी दावा किया कि ट्रांसफर के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन जेलों में मनोरंजन के लिये निर्धारित समय पर कैदियों के कमरे खुले रहते हैं. इस बीच, एक कैदी दूसरे कैदी के कमरे में घुस जाता है या वे सेक्स करने के लिए बाथरूम जाते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार डेमी ने 16 साल की उम्र में थियोटिस बट्स को मार डाला था। बट्स डेमी के सौतेले पिता थे। घटना को अंजाम देने के बाद वह न्यूयॉर्क भाग गई थी जहां से उसे पुलिस ने पकड़ लिया। डेमी को कारजैकिंग का भी दोषी पाया गया था। उक्त मामले में एक दंपति अपनी कार में अपने नवजात बच्चे के साथ था, तभी डेमी ने महिला के चेहरे पर गन प्वाइंट लगा दिया और दंपति एवं बच्चे को कार से बाहर निकाल कार लेकर वहां से चली गई।
Tags: