रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच आ गये ‘हैरी पॉटर”, जानिए क्या है पूरा मामला

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच आ गये ‘हैरी पॉटर”, जानिए क्या है पूरा मामला

जानिए क्यों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश को संबोधन किया तो अचानक हैरी पॉटर की चर्चा होने लगी

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक महीने से जारी है। दोनों ही देश तस से मस होने को तैयार नहीं। न ही रूस पीछे हट रहा है और न ही युक्रेन। एक तरफ जहाँ दुनिया रूस पर तरह तरह के प्रतिबंध लगा रही है वहीं रूस फिर भी अपने फैसले पर अडिग है। हालांकि हैरानी की बात ये है कि इन सब के बीच जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश को संबोधन किया तो अचानक हैरी पॉटर की चर्चा होने लगी। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, शुक्रवार को, राज्य टीवी पर एक टेलीविजन संबोधन के दौरान, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रोलिंग के साथ जो हुआ वह इस बात का प्रमाण था कि पश्चिमी देशों को लोगों को "खारिज" करना पसंद है। पुतिन ने कहा कि यह कुछ ऐसा था जिसका खुद अब रूस सामना कर रहा है।
दरअसल पुतिन ने अपने ताजा भाषण में, आज के जमाने की सबसे मशहूर लेखिकाओं में से एक ब्रिटिश लेखिका जे.के. रोलिंग का जिक्र किया।  जेके रोलिंग द्वारा अंग्रेजी में लिखी उनकी नोवेल सीरीज हैरी पॉटर इक्कीसवी सदी की शायद सबसे मशहूर नोवेल है। हालांकि भले लोग उन्हें हैरी पोटर के लिए उन्हें प्रेम करते हो पर ट्रांसजेंडर मुद्दों से संबंधित अपने बयानों के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हैं। जेके रोलिंग अपने कथित ट्रांसफोबिक ट्वीट्स और बयानों के लिए आलोचनाओं के घेरे में आ गई थीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि "जिन लोगों को पीरियड होते हैं। निश्चित ही उन लोगों का कोई नाम होता है। कोई मदद करे। बढ़िया सा कुछ नाम होता है वुंबेन, विम्पंड, वूमड?" उनके इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा था। लोग उन्हें ट्रांसफोबिक तक कहने लगे थे। यहां तक कि उन्हें समाज के एक वर्ग का बहिष्कार तक झेलना पड़ा। यहां तक कि हैरी पॉटर के तीनों मुख्य किरदारों, डेनियल रैडक्लिफ, एमा वॉटसन, रूपर्ट ग्रिंट ने भी रोलिंक की आलोचनी की थी।
रुसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा कि लेखिका को "उनकी लैंगिक अधिकारों की मांगों को पूरा नहीं करने पर "खारिज" कर दिया गया। पुतिन ने कहा, "वे अब हमारे देश को खारिज करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं रूस के साथ हर चीज के प्रगतिशील भेदभाव के बारे में बात कर रहा हूं।" उन्होंने 1930 के दशक में किताबों को जलाने की कोशिश कर रहे नाजियों से "खारिज करने की संस्कृति" की तुलना की। पुतिन ने कहा, "हमें वह फुटेज याद है जब वे किताबें जला रहे थे। हमारे देश में ऐसी कल्पना करना असंभव है और हम अपनी संस्कृति के लिए इसके खिलाफ हैं। और यह हमारी मातृभूमि से, रूस से हमारे लिए अविभाज्य है, जहां जातीय असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है, जहां सदियों से दर्जनों जातीय समूहों के प्रतिनिधि एक साथ रह रहे हैं।"
खारिज करने की संस्कृति के बारे में हैरी पॉटर लेखिका का हवाला देने के बाद अब जेके राउलिंग ने व्लादिमीर पुतिन को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि “पश्चिमी खारिज करने की संस्कृति की आलोचना संभवतः उन लोगों द्वारा नहीं की जानी चाहिए जो वर्तमान में नागरिकों को मार रहे हैं।”। रोलिंग ने जेल में बंद भ्रष्टाचार विरोधी प्रचारक एलेक्सी नवलनी के बारे में एक लेख का भी उल्लेख किया, और “आलोचकों को जेल और जहर देने” के लिए पुतिन पर निशाना साधा।
कैंसिल कल्चर या कॉल-आउट कल्चर की बात करें तो यह एक समकालीन मुहावरा है जिसका इस्तेमाल बहिष्कार या किसी को खारिज करने के एक तरीके के रूप में किया जाता है जिसमें किसी को सामाजिक या पेशेवर हलकों से बाहर कर दिया जाता है - चाहे वह ऑनलाइन हो, सोशल मीडिया पर या व्यक्तिगत रूप से हो।
Tags: Russia