यह है 2021 की मिस वर्ल्ड

यह है 2021 की मिस वर्ल्ड

प्यूआर्टो रिको में आयोजित हुई मिस वर्ल्ड 2021 सौंदर्य स्पर्धा में पोलैंड की सुंदरी कैरोलिन बिलावस्का ने बाजी मारी है। जबकि भारत का प्रतिनिधित्व कर रही मानसा वाराणसी टॉप 13 में स्थान प्राप्त करने में सफल रही थी। हालांकि अंतिम 6 में स्थान हासिल करने में मानसा असफल रही थी। 
(Photo Credit : instagram.com)

पहला स्थान हासिल करने वाली कैरोलिन को मिस वर्ल्ड 2019 टोनी एन सिंह ने ताज पहनाया था। स्पर्धा में द्वितीय स्थान पर इंडो अमेरिकन श्री सैनी दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि कोट डी आइवरी की ओलिविया येस तीसरे स्थान पर रही थी। 70वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी स्पर्धा में पूरे विश्व से 90 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। 
भारत की और से हिस्सा लेने वाली मानसा की बात करे तो वह तेलंगाना के हैदराबाद में रहने वाली है। पिता की नौकरी को वजह से मानसा ने दसवीं तक की पढ़ाई मलेशिया में की। जिसके बाद हैदराबाद के वसावी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की थी।
Tags: