रूस-यूक्रेन जंग से मालामाल हो रहा अमेरिका; चीन का भी भर रहा खजाना

रूस-यूक्रेन जंग से मालामाल हो रहा अमेरिका; चीन का भी भर रहा खजाना

दुनिया भर में फिलहाल रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले की चर्चा हो रही है। हर कोई लगातार निंदा कर रहा है। हालांकि इसके बावजूद युद्ध लगातार चालू है और यूक्रेन में तबाही आ रही है। ऐसे में दुनिया के कई देश फिर से एक बार आशंका कर रहे हैं कि रूस का एक बार फिर दुनिया पर साम्राज्य स्थापित हो सकता है अथवा तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत भी हो सकती है। इन सभी के बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रूस और यूक्रेन के इस युद्ध के कारण अमेरिका काफी मालामाल हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की कई डिफेंस कंपनियों द्वारा रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हथियारों बेचकर अरबों डॉलर की कमाई की गई है। युद्ध से डिफेंस के क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा काफी खर्च किया जा रहा है। यूरोपियन यूनियन द्वारा ऐलान किया गया था कि वह 45 करोड यूरो के हथियार खरीदकर यूक्रेन को देगा। वहीं अमेरिका ने भी 35 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता यूक्रेन को देने की घोषणा की थी। इसके पहले भी अमेरिका यूक्रेन को 65 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता दे चुका है।
यदि यह सब को मिलाकर देखा जाए तो शस्त्रों के पीछे काफी खर्च किया जा रहा है। अमेरिका तथा नाटो देश द्वारा 17000 एंटी टेंक हथियार तथा दो हजार स्टिंगर एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल यूक्रेन को दिया जा रहा है। इन सभी के चलते फिलहाल तो हथियार निर्माता कंपनियों को काफी फायदा हो रहा है।

Tags: