दुबई : यहाँ है हवा में झूलता हुआ स्विमिंग पूल, जाने इसकी खासियत

दुबई : यहाँ है हवा में झूलता हुआ स्विमिंग पूल, जाने इसकी खासियत

दुबई के जुमेराह आइलैंड पर बने पाम टावर के पचासवे फ्लोर पर है

दुनिया में कई देश हैं जो टूरिज्म के लिए मशहूर है। इन देशों में दुबई का भी नाम शामिल है। अनुय देशों के लोगों के साथ साथ भारत के लोगों में भी दुबई जाने का क्रेज देखने को मिलता है। भारत से हर साल कई लोग दुबई घूमने जाते हैं। दुबई में ऐसी कई आकर्षक चीजें है, जो लोगो को अपनी ओर आकर्षित करते है। इन दिनों दुबई में बने दुनिया के सबसे बड़े इंफिनिटी पूल की चर्चा हो रही है। ये पूल दिखने में काफी खूबसूरत है लेकिन ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।
आपको बता दें कि द ऑरा स्काईपूल से आपको बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। यहां से दुबई स्काइलाइन और अरेबियन गल्फ होराइजन काफी क्लियर दिखाई देता है। ये अनुभव लोग लंबे समय तक नहीं भूल सकते। द ऑरा स्काईपूल हवा में दो सौ मीटर की ऊंचाई पर लटका हुआ है। यहां का किराया भी ऐसा है कि लोग पूरे-पूरे दिन के लिए बुकिंग कर लेते हैं।
अब अगर आप द ऑरा स्काईपूल में एक पूरा दिन बिताने की योजना बना रहे हैं तो आपको इसके लिए 73 पौंड यानी लगभग 7 हजार 3 सौ रुपए खर्च करने होंगे और अगर आप सिर्फ एक सेशन के लिए आप इसका आनंद लेना चाहे तो आपको तीन हजार तीन सौ रुपए देने होंगे। इसकी टिकट्स के साथ साथ आपको एक सनबेड और एक वेलकम किट मिलेगा। ये पूल दुबई के जुमेराह आइलैंड पर बने पाम टावर के पचासवे फ्लोर पर है। इस पूल की और बात करें तो यह 750 मीटर स्कवायर लाउंज से घिरा हुआ है। आने वाले लोग चाहें तो अपने लिए कस्टम मेड लाउंज भी बना सकते हैं। यहां से लोग नीचे का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। पूल के दो फ्लोर ऊपर बने डेक से भी खूबसूरत नजारा दिखता है। बता दें कि जिस पाम पावर में ये पूल बना है, उसमें करीब तीन सौ कमरे हैं। ये पूल सुबह 10 बजे से लेकर सूर्यास्त तक खुला रहता है। हाल ही में इसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया। लोग यहां आकर काफी एन्जॉय करते हैं।
(Photo Credit : gstv.in)
इतना ही नहीं यहं से दुबई स्काईलाइन और अरेबियन गल्फ होराइजन यहां से साफ दिखाई दे रहे हैं। यहां का अनुभव कुछ ऐसा है जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। इस पूल में दुनिया के किसी 7 स्टार या हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग जैसी अनुभूति होती है। ऑरा स्काईपूल बीस मीटर की ऊंचाई पर हवा में लटकता है। यहां का किराया भी ऐसा है कि लोग दिन भर बुकिंग करते हैं।