नशे में धुत महिला ने बिना कपड़ों के चलाई गाड़ी, पुलिस हुई परेशान

नशे में धुत महिला ने बिना कपड़ों के चलाई गाड़ी, पुलिस हुई परेशान

आरोपी को पकड़ने के लिए डुनेडिन शहर में गई थी पुलिस

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला बिना कपड़ों के गोल्फ कार्ट चला रही थी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी हंगामा किया। हालांकि बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 28 वर्षीय आरोपी महिला का नाम जेसिका स्मिथ है। खास बात यह है कि जिस कार में महिला सवार थी वह गोल्फ कोर्स में इस्तेमाल की जाती थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस एक अपराधी को पकड़ने के लिए डुनेडिन शहर गई थी। जहां उन्होंने देखा कि एक महिला बिना कपड़ों के गोल्फ कार्ट चला रही थी। मौके पर मौजूद अधिकारी ने महिला को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने उसे नजरअंदाज कर दिया और आगे बढ़ गई। फिर पुलिस ने पीछा कर उसे रोका तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला को पकड़ने में पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया।
पुलिस कथित तौर पर सड़क के बीच में थी क्योंकि वह एक आरोपी को पकड़ने के लिए डुनेडिन शहर जा रही थी। इस दौरान महिला गोल्फ कार्ट लेकर सामने से आ रही थी। अधिकारियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुकी। पुलिस ने बताया कि महिला नशे में थी। जब पुलिस ने महिला को कार में से नीचे उतरने कहा तो उसने काफी हंगामा किया।
Tags: America