अमेरिका के सबसे लंबे व्यक्ति की 38 साल की उम्र में हुई मौत

अमेरिका के सबसे लंबे व्यक्ति की 38 साल की उम्र में हुई मौत

पिच्युटरी ग्लैंड पर के दबाव के कारण लगातार बढ़ती जा रही थी ऊंचाई

अमेरिका के सबसे लंबे व्यक्ति इगोर वोवकोविन्स्की की 38 साल की उम्र में मौत हो गई थी। इगोर की माता ने फेसबुक पर इस बात की जानकारी देते हुये कहा कि हृदय की बीमारी के कारण इगोर की मृत्यु हुई थी। बता दे इगोर की ऊंचाई सात फिट आठ इंच (2.35 मीटर) थी। यूक्रेन में जन्मे इगोर के पिच्युटरी ग्लैंड पर काफी दबाव बना रहता था। इसके कारण उसकी ऊंचाई लगातार बढ़ते रहती थी। सात साल की उम्र में इलाज के लिए उसे अमेरिका लाया गया था।  
(Photo Credit : chitralekha.com)

1989 में उत्तरीय अमेरिका के राज्य के मेयो क्ल्निकी में इलाक के लिए लाया गया था। डॉक्टर उसकी जान बचाने में तो सफल रहे पर उसकी ऊंचाई बढ़ाने में असफल रहे थे। इगोर को 27 साल की उम्र में गिनीज़ वर्ल्ड रिकोर्ड्स ने अमेरिका का सबसे ऊंचा व्यक्ति जाहीर किया था। साल 2013 में यूरोविजन सॉन्ग स्पर्धा में इगोर यूक्रेन की सिंगर ज्लाटा ओग्नेविच को गोद में उठाकर ले गया था। इगोर के सामने ज्लाटा एक दम छोटी सी गुड़िया जैसी लग रही थी। साल 2009 में इगोर को काफी प्रसिद्धि मिली थी। 
साल 2009 में राष्ट्रपरमुख बराक ओबामा ने एक राजकीय भीड़ में सबसे ऊपर देखा था। इगोर ने उस समय एक ओबामा के समर्थन वाली टीशर्ट भी पहनी थी। बता दे कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार विश्व में सबसे लंबे व्यक्ति होने का रिकॉर्ड सुल्तान कोसेन है, जो की तुर्की के है। उनकी ऊंचाई 8.2 फिट है।
Tags: America