ब्लैक लाइव्स मैटर : जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी को मिली साढ़े 22 साल की सजा

ब्लैक लाइव्स मैटर : जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी को मिली साढ़े 22 साल की सजा

आरोपी चॉविन ने सजा सुनाए जाने से पहले फ्लॉयड के परिवार को दी 'सांत्वना दी, नहीं मांगी माफी

आपको कुछ समय पहले हुए ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ याद ही होगा। एक अश्वेत अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस द्वारा बेरहमी से हुए हत्या के बाद दुनिया भर में ये अभियान शुरू हो गया था। फ्लॉयड की मौत के बाद ही अमेरिका सहित दुनिया भर में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के बैनर तले भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। अब उस मामले पर एक बड़ी खबर आई है। इस मामले के मुख्य आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चॉविन दोषी पाते हुए उन्हें बड़ी सजा दी गई है। डेरेक चॉविन को 22 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। अच्छे बर्ताव पर चौविन  को अपनी दो तिहाई सजा पूरी करने या करीब 15 साल जेल में बिताने के बाद पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। चॉविन को 30 साल की सजा दिए जाने की मांग कर रहे फ्लॉयड परिवार के वकील ने अदालत के इस फैसले को 'ऐतिहासिक' बताया है। 
12 सदस्यीय ज्यूरी ने तीन सप्ताह चली सुनवाई में चाविन को तीन आरोपों के तहत दोषी करार दिया था। ये मामले हत्या (मैन स्लॉटर), दूसरी डिग्री की हत्या और तीसरी डिग्री की हत्या के थे। फैसले के बाद उसकी जमानत तुरंत रद्द कर दी गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।  इस बारे में जज पीटर काहिल ने कहा कि यह सजा पद और अधिकार का दुरुपयोग और जॉर्ज फ्लॉयड के खिलाफ दिखाई गई क्रूरता पर आधारित है।
घटना के बारे में आपको बता दें कि मई 2020 में चॉविन और उनके तीन सहकर्मियो ने 46 साल के फ्लॉयड को 20 डॉलर का फर्जी नोट चलाने के आरोप में पकड़ा था। डेरेक ने जॉर्ज फ्लॉयड (46) नाम के अश्वेत युवक की गर्दन अपने घुटने से 9 मिनट 29 सेकंड तक दबाकर उसे मार डाला था। इस दौरान फ्लॉयड लगातार दम घुटने की बात कह रहा था। पास से गुजर रही एक महिला ने मामले का वीडियो बनाया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। इस घटना ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया का विवेक हिला दिया और नस्ली न्याय के लिए लाखों लोग सड़कों पर उतर पड़े। इसके बाद कोविड-19 महामारी के चलते अपने घरों में कैद बड़ी संख्या में लोग बाहर आ गए थे और जमकर प्रदर्शन किया था।
Tags: America