कुत्तों से इंसानों में फैलने वाले इन कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में जानें

कुत्तों से इंसानों में फैलने वाले इन कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में जानें

महामारी का स्वरूप लेने की संभावनाओं पर अस्पष्टता

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कि असर धीरे-धीरे कम हो रही है। पॉजिटिव केस से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि इसी बीच तीसरी लहर के आने की खबरे सामने आई है, जो की बच्चों को अधिक रूप से प्रभावित करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। विश्वभर में अब तक कोरोना वायरस के 7 अलग-अलग रूप खोजे जा चुके हैं। लेकिन अब आठवें रूप की तस्वीर भी साफ हो गई है. जो बेहद खतरनाक हो सकता है। क्योंकि, इस बात के प्रमाण मिले हैं कि यह सीधे जानवरों से मनुष्य में फैलता है।
कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन में इंसानों खासकर बच्चों को कुत्तों से संक्रमित हो रहे है ऐसे पेटर्न देखने मिला है। कुत्ते से इंसान में फैलने वाला यह पहला कोरोनावायरस है। वैज्ञानिकों ने इस नए वायरस का नाम CCoV-HuPn-2018 रखा है। मामले के कुल आठ मरीजों का मलेशिया में इलाज चल रहा है। इनमें सात बच्चे हैं। एक बच्चे को पहले निमोनिया हुआ था। लेकिन वह ठीक हो गया था जिसके चलते उसे चार से 6 दिन में छुट्टी दे दी गई थी। 
प्रतिकात्मक तस्वीर (File Photo : IANS)

हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है की यह वायरस कितना खतरनाक है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है यह महामारी का स्वरूप ले सकता है। फिलहाल नए वायरस से जीतने भी लोग संक्रमित हुये है, वह सभी ठीक हो चुके है। इसके अलावा इस वायरस के कारण किसी की जान गई हो, ऐसा भी कोई केस सामने नहीं है। पर अब तक वायरस के महामारी का स्वरूप लेने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उत्तर केरोलिना की ड्यूक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और प्रोजेक्ट लीडर प्रो ग्रेगरी ने कहा की कोरोना वायरस वैसे ही खतरनाक। उसमें भी यह वायरस जानवरों में से मनुष्य को संक्रमित कर रहा है, जिसके चलते यह और भी खतरनाक हो सकता है। बता दे की कोरोना वायरस के केसों की संख्या में अमेरिका और ब्राज़ील के भारत का तीसरा नंबर है।