अब कभी दुबई जाना हो तो भारतीय व्यंजनों ये वाली शाही थाली ज़रूर ऑर्डर करना!

अब कभी दुबई जाना हो तो भारतीय व्यंजनों ये वाली शाही थाली ज़रूर ऑर्डर करना!

एक साथ चार लोग बैठ कर खा सकते है थाली, थाली सजाने में ही लग जाता है आधे घंटे का समय

यदि आप महामारी के बाद दुबई जाने की योजना बना रहे हैं। तो आपको वहाँ जाकर दुबई के इंडिया क्लब की शहंशाह थाली जरूर तट्राई करनी चाहिए। दुबई के  इंडिया क्लब में परोसी जाने वाली इस शहंशाह थाली का वजन 11 किलो है, जिसमें 36 व्यंजन हैं। इस थाली को असेंबल करने में ही करीब आधा घंटा लगता है। इसमें गुलाब जल, छाछ, चार तरह की चटनी, 3 तरह का अचार, 3 तरह का दही, सलाद, भुने पापड़ और चिप्स होते है। इसके अलावा मुख्य कोर्स में वेज बिरयानी, दाल तड़का, पनीर मखनी, पनीर बटर मसाला, चना मसाला, मेथी आलू, पत्ता गोभी, कढ़ी, ग्रिल्ड वेजी, कबाब और 3 तरह की रोटी परोसी जाती है।
थाली में मीठे के तौर पर गुलाब जामुन और गाजर के हलवा परोसा जाता है। इस थाली को लाने के लिए दो वेटर सफेद पोशाक, दस्ताने और राजस्थानी पगड़ी पहने आते है। यह दो एक साथ थाली पकड़कर सर्व करते हैं, जबकि एक तीसरा व्यक्ति हाथ में घंटी बजाता नजर आ रहा है। इसका मतलब है कि आपको अब खाना शुरू कर देना चाहिए। इंडिया क्लब दुबई के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, डिश अब वेज और नॉन-वेज दोनों में उपलब्ध है। इसमें चार लोग बैठ कर एक साथ खाना खा सकते है। 
Tags: Dubai