युक्रेन: डिज्नी की राजकुमारी जितने लम्बे हैं इस महिला के बाल, 30 सालों से नहीं काटे अपने बाल

युक्रेन: डिज्नी की राजकुमारी जितने लम्बे हैं इस महिला के बाल, 30 सालों से नहीं काटे अपने बाल

डिज्नी की एक कहानी की किरदार राजकुमारी रैपेन्जल के जितने लंबे हैं बाल

महिलाओं के लम्बे घने बाल उनकी सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं। हालांकि आजकल महिलाओं में लम्बे बाल रखने का चलन कम है पर यूक्रेन की रहने वाली एलेना क्रावचेन्को अपने लंबे बालों के कारण ही जानी जाती हैं। एलेना क्रावचेन्को ने पिछले 30 सालों से अपने बाल नहीं काटे है। एलेना के बाल इतने लंबे और चमकीले हैं कि  अक्सर लोग उनकी तुलना डिज्नी की राजकुमारी रैपेन्जल से करते हैं। आपको बता दें कि डिज्नी की एक कहानी की किरदार राजकुमारी रैपेन्जल के बाल भी काफी लंबे थे। 35 वर्षीय एलेना के बाल 2 मीटर यानी करीब 6.5 फीट लंबे हैं।
इस बारे में एलेना क्रावचेन्को ने बताया कि ऐसा उन्होंने अपनी मां की एक बात पर किया। एलेना जब 5 साल की थीं, तब उनकी मां ने उनसे एक बार कहा था औरत की खूबसूरती उसके बालों में बसती है। एलेना क्रावचेन्को इस बात से इतनी प्रभावित हुई कि वह आखिरी समय था जब एलेना ने अपने बाल कटवाए थे। वह कहती हैं, 'मेरी मां ने मुझसे कहा था कि दुनिया में लंबे बालों वाली औरत से बड़ी कोई खूबसूरती नहीं होती। मैं इस बात को आज भी मानती हूं और इसलिए मैंने 30 साल से बाल नहीं कटवाए हैं।' 
एलेना बताती हैं कि 30 की उम्र तक आते-बाते उनके बाल जमीन को छूने लगे। हालांकि, ऐसा नहीं हैं कि लंबे बालों के कारण कोई परेशानी नहीं होती है। एलेना क्रावचेन्को बताती हैं कि बालों की देखरेख करना बहुत मुश्किल काम है। अपने बालों को बचाने के लिए एलेना छोटे बच्चों से दूर ही रहती हैं। छोटे बच्चे अक्सर एलेना के बालों से खेलने लगते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। एलेना क्रावचेन्को का कहना है कि बालों को अच्छा रखने के लिए प्राकृतिक तेल सबसे अच्छा है।
Tags: