अमेरिका के टेक्सास से मिले मानव तस्करी के लिए बंदी बनाए 91 लोग, 5 है कोरोना संक्रमित

अमेरिका के टेक्सास से मिले मानव तस्करी के लिए बंदी बनाए 91 लोग, 5 है कोरोना संक्रमित

कैदियों को नहीं बनाया गया था बंधक, हथियार भी नहीं हुआ बरामद

अमेरिका के टेक्सास से मानव तस्करी की एक काफी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां दक्षिणी-पश्चिमी ह्यूस्टन स्थित एक दो मंज़िला इमारत में 91 कैदी मिल आए थे। जिनमें से 5 तो कोरोना संक्रमित भी है। पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को इस घर पर छापा मारा था। 
इसके लिए पहले एक सर्च वोरंट भी जारी किया गया था। घर में कैद सभी लोगों की उम्र कम से कम 20 या उससे ज्यादा है। घर में से मिले सभी 91 में से 5 महिला है, जबकि अन्य सभी पुरुष है। अब तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है की यह सभी यहाँ आए यात्री भी हो सकते है। पुलिस ने बताया की सभी ने उन्हें काफी भूख लगी होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने जानकारी दी की इन सभी बंधको को किसी भी तरह से बांधा नहीं गया था और ना ही वहाँ कोई हथियार मिला था। 
सभी की कोरोना जांच करने के बाद पता चला है की सभी के सभी 91 लोगों में से 5 मरीज संक्रमित है। जिसके लिए अलग से कार्यवाही की जा रही है। 
Tags: America