एक गांव ऐसा जहां पुरुषों का प्रवेश भी प्रतिबंध है!

एक गांव ऐसा जहां पुरुषों का प्रवेश भी प्रतिबंध है!

अब दूसरे महिलाओं के जमीन मालिक बनने का रास्ता साफ हो गया है

अब उमाजो गांव में जेन नोल्मोन्गेन के नाम जमीन होने जा रही है
पुरुष-प्रधान समाज को बदलने की हो रही बातों के बीच अफ्रीकी देश केन्या में एक गाँव है जहाँ संपूर्म रुप से महिलाओं का अधिपत्य हैं। कभी हम इस तरह के गांव की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, लेकिन यह एक हकीकत है। उमाजो नामक गांव में पुरषों को एन्ट्री नहीं है। यहां एक दर्जन परिवार रहते हैं, लेकिन सभी महिलाएं हैं और एक भी आदमी नहीं है। लगभग 31 वर्ष पहले 15 महिलाओं ने इस गांव की स्थापना की थी। उत्तरी केन्या की महिला जेन नोल्मोन्गेन पर एक ब्रिटिश सैनिक ने बलात्कार किया था। जब उसके पति को इस बात का पता चला तो उसने उसे घर से निकाल दिया। वह फिर अपने बच्चों के साथ उमोजा गाँव पहुँची, जहाँ कोई आदमी नहीं जा सकता था।
अब जिस जमीन पर यह महिला खेती कर रही है वह उसके नाम पर होने वाली है। केन्या में 98% जमीन केवल पुरुषों के नाम पर है। हालांकि अब उमाजो गांव में जेन नोल्मोन्गेन के नाम जमीन होने जा रही है। साथ ही इससे अब दूसरे महिलाओं के जमीन मालिक बनने का रास्ता साफ हो गया है। 
इस गाँव में रहने वाली सभी महिलाएँ ऐसी महिलाएँ हैं जिन्हें उनके घरों से निकाल दिया गया है। यौन उत्पीड़न की शिकार हुई हैं या संपत्ति से बेदखल किया गया है। जो महिलाएँ बाल विवाह से बचने के लिए भाग गई हैं, वे भी यहाँ आकर बस गईं हैं। उमोजा का अर्त स्थानीय भाषा में एकता होता है। यहां गांव बसाने की शुरुआत  रेबेका योलोसोली नाम की एक महिला ने किया था। , जिसने महिलाओं की खतना (सुन्नत) का विरोध किया। उसके बाद पुरुषों के एक समूह ने उन पर हमला किया था।
घायलावस्था में अपनी चोटों का इलाज करवाते हुए, रेबेका को यह गाँव को बसाने का विचारआया। यह गाँव आज एक वास्तविकता बन गया है। यहाँ के घर और स्कूल भी महिलाओं द्वारा बनाए गए हैं। गाँव की महिलाएँ हाथ की बनाई हुई वस्तुएं बेचकर जीवन यापन करती हैं। 
Tags: