साल भर से निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो युवती ने खस्ताहाल सड़क का मनाया जन्मदिन!

साल भर से निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो युवती ने खस्ताहाल सड़क का मनाया जन्मदिन!

पिछले एक साल से हुआ है गड्ढा, प्रशासन नहीं दे रही कोई ध्यान

हर साल लोग अपना जन्मदिन अलग अलग तरीके से मनाते है। कुछ लोग ऐसे भी होते है जो आस-पास के गरीब लोगों का जन्मदिन भी खुद के पैसो से मनाते है। तो कुछ अपने पालतू जानवरों का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाते है। पर क्या आपने कभी किसी को रोड का जन्मदिन मनाते हुए सुना है। जी हाँ, रोड का जन्मदिन, अमेरिका के लूसियाना में रहने वाली यह महिला अपने रोड का जन्मदिन मना रही है। 
तंत्र का विरोध करने के लिए उठाया अनोखा कदम
हालांकि वह इसके जरिये तंत्र का विरोध करने का प्रयास कर रही है। पूरी बात समजने के लिए सुनिए पूरी कहानी। अमेरिका के लूसियाना के न्यू ओर्लीयंस शहर की नताली हार्वे द्वारा उसके पड़ोस में आए खराब रास्ते का जन्मदिन मनाया गया था। यहीं नहीं नताली ने सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट भी किया था। जिसमें कैप्शन देते हुए उसने लिखा था की हॅप्पी बर्थडे स्ट्रीट कंस्ट्रकशन, एक साल पहले जैसी हालत थी आज भी वैसी ही है। अभी पिछले हफ्ते ही इसमें 6 फीट का गड्ढा और भी गिर गया है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
नताली के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। एक यूजर ने लिखा की आपका आइडिया जोरदार है। क्या आपने मेयर के घर इसे भिजवाया? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा की स्ट्रीट डिपार्टमेन्ट का ध्यान खींचने के लिए यह आइडिया अच्छा है। नताली ने केक पर जो सीन बनाया है वह उसकी पड़ोस में चल रहे रोड के काम के जैसा ही है, जिसमें जेसीबी गड्ढा खोद रही है और वर्कर काम कर रहे है।
Tags: 0