एक और हत्याकांड : दिलदार ने रूबिका की हत्या कर दी, शव के 12 टुकड़े बरादम हुए हैं और कुछ हिस्सों की तलाश जारी है!

हत्यारे ने जिस जगह पर शवों के टुकड़ों को फैंका वहां कुत्ते शरीर के अंगों को नोचते नजर आए और मामला उजागर हुआ

श्रद्धा हत्याकांड के बाद से हत्या की आपराधिक वारदातों में पता नहीं क्यों एक नया पैटर्न सा दिखने लगा है। हत्यारे मृतकों के शवों को रफा-दफा करने के प्रयास में उसके टुकड़े कर रहे हैं। एक के बाद एक ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं और इसी क्रम में झारखंड के साहिबगंज से भी एक ऐसी ही सनसनीखेज वारदात की खबर आई है। 
 
 
जानकारी के अनुसार साहिबगंज में आदिम आदिवासी समुदाय की 22 वर्षीय महिला रूबिका के शरीर के 12 हिस्से पुलिस ने बरामद किये हैं। इस बारे में साहिबगंज एसपी ने मीडिया जो जानकारी देते हुए बताया है कि मृतका के शरीर के कुछ हिस्से मिले हैं और कुछ हिस्से अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया है कि पुलिस ने मृतका रूबिका के पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
 

 

 

बता दें कि मृतका रूबिका दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी। दिलदार की पहले से एक पत्नी थी। इसी को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके चलते दिलदार ने अपनी दूसरी पत्नी रूबिका की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। इस हत्याकांड में दिलदार है।
 
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिलदार और रूबिका ने प्रेम विवाह किया था और वो अपने पति के साथ बेलटोला स्थित मकान में रहती थी। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था और इसी से तंग आकर दिलदार ने रूबिका का काम तमाम करने का प्लान बना लिया और फिर उसकी हत्या करके इलेक्ट्रिक कटर की मदद से शव के 50 से अधिक टुकड़े कर दिये। शव के टुकडों को उसने बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे रफा-दफा कर दिये। यहीं से पुलिस ने शव के 12 टुकड़े बरादम किये। यह मामला तब उजागर हुआ जब शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो दस्ता घटना स्थल पर पहुंचा और परत-दर-परत पूरा मामला उजागर हो गया।