मुंबई : सीमा शुल्क अधिकारियों तस्करी कर रहे यात्रियों के पास से जब्त किया लगभग 61 किलोग्राम सोना, सात गिरफ्तार

मुंबई : सीमा शुल्क अधिकारियों तस्करी कर रहे यात्रियों के पास से जब्त किया लगभग 61 किलोग्राम सोना, सात गिरफ्तार

भारत में चलने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गोल्ड रैकेट के लिए किया गया काम

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने कल सात लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 32 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का लगभग 61 किलोग्राम सोना जब्त किया। ऐसा ही बताया जा रहा है कि उपरोक्त सोना चार अलग-अलग लोगों के पास से बरामद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक चारों आरोपी कतर की राजधानी दोहा से आ रहे थे जबकि बाकी 3 यात्री कहीं और से आ रहे थे। ऐसे कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

भारत में चलने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गोल्ड रैकेट के लिए किया गया काम


आपको बता दें कि सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा इन आरोपियों की पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि वे भारत से बाहर काम कर रहे एक अंतरराष्ट्रीय सोने के व्यापारी के लिए काम कर रहे थे। वे मुख्य रूप से अफ्रीकी मूल के तस्करों के साथ काम करते थे। सीमा शुल्क अधिकारियों को इस रैकेट में भारत के सबसे बड़े सोने के तस्कर के शामिल होने के भी सुराग मिले हैं। रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

खास तरह की बेल्ट में रखे गये थे सोने के बिस्किट


आरोपी ने सोने की तस्करी के लिए एक खास तरह की बेल्ट का इस्तेमाल किया। आरोपी के शरीर पर एक बेल्ट मिली थी, जिसमें अलग-अलग जेबें थीं, जिसमें सोने के बिस्कुट छिपे हुए थे, लेकिन सीमा शुल्क विभाग की चुभती नजरों से बच नहीं सके।