बच्ची ने मासूमियत के साथ पूछ लिया, ‘मुझे गोवाहाटी ले जाओगे!’ जानिये मुख्यमंत्री शिंदे ने क्या कहा

बच्ची ने मासूमियत के साथ पूछ लिया, ‘मुझे गोवाहाटी ले जाओगे!’ जानिये मुख्यमंत्री शिंदे ने क्या कहा

पिछले कुछ दिनों के महाराष्ट्र में आये राजनीतिक सत्ता परिवर्तन के कारण चर्चा में रहे है एकनाथ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुंबई के नंदनवन बंगले में रहने वाली एक लड़की के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की मुख्यमंत्री बनने के लिए उनसे सलाह मांग रही है।
वीडियो में दिख रही लड़की अन्नादा दामरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से पूछा कि क्या वह भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करके मुख्यमंत्री बन सकती हैं, जैसा उन्होंने किया है। लड़की ने पूछा, "जब असम में बाढ़ आई थी, तब आप लोगों की मदद के लिए पानी के बीच से गुजरे थे। क्या मैं भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करके मुख्यमंत्री बन सकती हूं?"
एकनाथ शिंदे ने मुस्कुराते हुए कहा, "हां, आप निश्चित रूप से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हम इस पर एक प्रस्ताव पारित करेंगे।इसके बाद अन्नादा ने शिंदे से इस साल दीवाली के दौरान उन्हें गुवाहाटी ले जाने का वादा करने को कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, "ज़रूर, हम चलेंगे। आप गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर जाना चाहते हैं?" अन्नदा ने कहा हां। लड़की से इस बातचीत के बाद शिंद ने फिर से कमरे में अपने साथियों की तरफ देखा और कहा, ''लड़की बहुत होशियार है।''
आपको बता दें कि पिछले महीने, एकनाथ शिंदे ने विधानसभा के लगभग 39 शिवसेना विधायकों के साथ विद्रोह कर दिया। अंततः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना ही पड़ा। एकनाथ शिंदे दल 22 जून को गुवाहाटी पहुंचा। आठ दिन बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।