नई दिल्ली : 5000 फीट की ऊंचाई पर स्पाइसजेट के विमान में भरा धुआं, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान, करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

नई दिल्ली : 5000 फीट की ऊंचाई पर स्पाइसजेट के विमान में भरा धुआं, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान, करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

महीने भर के अंदर स्पाइसजेट के विमान के इमरजेंसी लैंडिंग का दूसरा मामला

दिल्ली से जबलपुर आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-2962में 5000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई और उसे दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट से लिए गए एक वीडियो में केबिन में धुआं भरा हुआ दिख रहा है, जिससे यात्री डरे हुए हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार धुआं निकलते ही सभी यात्री डर गए। उसके चेहरे पर डर था। सभी के मन में यही सवाल था कि अब क्या होगा? लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि बच्चों की देखभाल कैसे करें, अपने सामान की देखभाल कैसे करें या अपनी जान बचाएं। केबिन क्रू ने तुरंत यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क पहनने की सलाह देनी शुरू कर दी। इसी दौरान विमान का एसी बंद कर दिया गया और दम घुटने लगा। लोग बेबस होकर एक-दूसरे के चेहरे देख रहे थे। किसी को कुछ समझ नहीं आया।
बता दें कि विमान में 230 यात्री सवार थे। इस मामले में राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से जबलपुर जाने वाले एक स्पाइसजेट विमान में आज सुबह उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा गया, जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित वापस उतारा गया।
स्पाइसजेट के किसी विमान में दो हफ्ते में यह दूसरी आग है। अब से करीब 10-12 दिन पहले भी दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी गड़बड़ी के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान में उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद उसे आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई थी। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे। साथ ही ऐसा ही वाकया 19 जून को पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में हुआ था। पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के इंजन में आग लग गई। आनन-फानन में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई। डीजीसीए ने कहा कि पक्षी की टक्कर से इंजन में आग लग गई। विमान के इंजन से धुआं निकलने पर आनन-फानन में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
Tags: