राजस्थान : बारात में शामिल दो बाउंसरों ने कर दी फायरिंग, गोली लगने से दुल्हे के भतीजे की मौत

राजस्थान : बारात में शामिल दो बाउंसरों ने कर दी फायरिंग, गोली लगने से दुल्हे के भतीजे की मौत

अलवर जिले के मालाखोड़ा इलाके में पुराने विवाद में दो भाइयों ने बारात में फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। दोनों आरोपित भाइयों और मृतक में पहले हाथापाई हो गई और बाद में हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। एक गोली दूल्हे के भाई को और दूसरी उसके भाई को लगी। दूल्हे के भतीजे के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुरे मामले में अन्य बाराती भी घायल हो गए। फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। लेकिन बारात में शामिल कुछ लोगों ने उनके हथियार छीन लिए थे। जो अब पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात मालाखेड़ा के पास बडेर गांव की है। कठूमर के पत्थर पहाड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उनके भतीजे देवेंद्र यादव की शादी थी। बारात कठूमर से बस में बडेर गांव आया था लेकिन कठूमर से केवल दो भाई देवेंद्र और कलुआ अपनी बाइक पर बारात में शामिल होने आए। रात होते ही देवेंद्र और कलुआ का पुराने विवाद को लेकर घर में मौजूद मुकेश से मारपीट शुरू हो गई। अन्य लोगों ने हत्यारों ने रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों भाइयों ने बारातियों को दूर रहने की धमकी दी। जब बारात के लोग समझने की कोशिश कर रहे थे तब देवेंद्र और कलुआ ने गोलियां चला दीं। एक गोली देवेंद्र के भतीजे आकाश यादव के सीने में और दूसरी सुनील दूल्हे के भाई के पैर में लगी। घटना के बाद अफरा तफ़री बुरी तरह सहम गई।
इसके बाद आकाश और सुनील को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि देवेंद्र और कलुआ बाउंसर हैं।
Tags: Rajsthan