17.jpg)
आईपीएस पति के साथ रहने के लिए महिला जज ने किया कुछ ऐसा, हर कोई कर रहा है तारीफ
By Loktej
On
पति की आंध्रप्रदेश में पोस्टिंग के चलते महिला जज ने सीखिए तेलुगू भाषा और आंध्रप्रदेश की न्यायिक परीक्षा पास की
यदि मनुष्य दृढ़ निश्चय कर ले तो वह कुछ भी कर सकता है। दृढ़ निश्चय कर ले तो वह अपनी मंजिल तक पहुँच ही जाता है। एक बार मनुष्य सफल होने की ठान ले तो उसे कोई भी तकलीफ परेशान नहीं कर सकती। आज हम जिस महिला जज के बारे में आपको बताने जा रहे है, वह इस बात का जीता जागता उदाहरण है।
निकिता सेंगर नामक इस महिला ने साल 2018 में उत्तरप्रदेश में न्यायिक सेवा पास की थी। जिसके बाद वह सिविल जज हो गई। उनकी पोस्टिंग हरदोई में हुई थी, जहां उनके पति सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे। हालांकि इसके बाद उनका सिलेक्शन आईपीएस में हो गया, जिसके बाद उनकी पोस्टिंग आंध्रप्रदेश में हो गई थी। जिसके चलते वह दोनों साथ नहीं रह सकते थे।
निकिता और उनके पति तृहीन दोनों ने एक साथ ही पढ़ाई की थी और एक साथ ही कानून की डिग्री हासिल की थी। दोनों का सिलेक्शन होने के बाद उन्होंने शादी की थी और साल 2021 में दोनों ने शादी कर भी ली। हालांकि अब पति के साथ रहने के लिए निकिता को आंध्रप्रदेश में जज बनने की जरूरत थी। हालांकि इसके लिए उन्हें तेलुगू भाषा सिखनी जरूरी हो गई।
निकिता ने पति के साथ रहने के लिए तेलुगू भाषा सीखना शुरू कर दिया और जल्द ही सीख भी ली। इसके बाद उन्होंने आंध्रप्रदेश में न्यायिक सेवा के लिए आवेदन किया। जब परिणाम आया तो उसे देखकर हर कोई खुश हो गया। निकिता अपने पहले ही प्रयास में आंध्रप्रदेश में जज बन गई थी। निकिता ने परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया और अब यूपी में जज की नौकरी छोड़ कर अब आंध्रप्रदेश में जज बनने के लिए तैयारी कर रही है।
Tags: Uttar Pradesh