जानिए क्यों इस युवक को इंटरनेट पर भरोसा करना पड़ा भारी!

जानिए क्यों इस युवक को इंटरनेट पर भरोसा करना पड़ा भारी!

ऑनलाइन 'कॉल गर्ल्स' सर्च करने के कारण युवक ने गवाएं 33 हजार

आज का समय तकनीक का है। आज मोबाइल के सहारे घर बैठे बैठे सब कुछ पाया जा सकता है। हालांकि लोगों को समझना  होगा कि इंटरनेट पर लिखी हर बात सच नहीं होती। हर बात को सच मानकर उसका पालन करना कभी कभी बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया जहाँ एक युवक को ऑनलाइन 'कॉल गर्ल्स' सर्च करना बहुत भारी पड़ गया। ऑनलाइन 'कॉल गर्ल्स' सर्च करने के कारण युवक को कई बार मारपीट और हार का सामना करना पड़ा। 
जानकारी के अनुसार युवक ने ऑनलाइन 'कॉल गर्ल्स' सर्च कर उसमें दिए गये नंबर पर कॉल कर उसने एक लड़की को बुलाया। लड़की ने वीडियो कॉल कर युवत को मिलने के लिए बुलाया और फिर अपने साथियों की मदद से युवक को पीटा और इसके बाद 3 हजार रुपये लूट लिए और 30 हजार खातों में ट्रांसफर करवाया दिया। युवक ने बाद में मामले की जानकारी अमन विहार पुलिस को दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 34 वर्षीय युवक अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार में रहता है। वह सैनिटाइजर का धंधा करता है। वह दोपहर करीब 1 बजे ऑनलाइन कॉल गर्ल ढूंढ रहा था। इन्टरनेट पर मिले एक मोबाइल नंबर पर उसने एक लड़की से बात की। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए लड़की को रोहिणी सेक्टर-22 में उससे मिलने के लिए बुलाया। जहाँ दोपहर करीब दो बजे युवक वहां पहुंचा। लड़की ने उसे वहां से प्रेमनगर आने को कहा। युवक मौके पर पहुंचा। इसके बाद युवती ने पीर बाबा के यहां रुकने की बात कही। करीब 5 मिनट बाद युवती आई और युवक की बाइक पर बैठ गई और उसे पॉकेट-13 के सामने ले आई। यहां उसे एक इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में ले गई।
इसके बाद युवती ने व्हाट्सएप पर किसी को फोन किया। कुछ देर बाद एक लड़की और दो अन्य पुरुष पहुंचे। चारों ने उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और उसके पर्स से तीन हजार निकाल लिए। साथ ही जान बचाने के नाम पर धमकाकर खाते में 50 हजार रुपए ट्रांसफर करने की बात कही। युवक ने अपने पिता को फोन किया। उसने आरोपी के खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद चारों ने उसे धक्का देकर फ्लैट से बाहर कर दिया। युवक ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Tags: