जानें एक पुलिसकर्मी की सतर्कता से कैसे पकड़ा गया दुष्कर्मी, 6 वर्ष की बिटिया को बना रहा था शिकार

जानें एक पुलिसकर्मी की सतर्कता से कैसे पकड़ा गया दुष्कर्मी, 6 वर्ष की बिटिया को बना रहा था शिकार

पिछले काफी समय से देश में दुष्कर्म का प्रमाण काफी बढ़ गया है। आए दिन महिलाओं के साथ होने वाली इस तरह की कई घटना सामने आती ही रहती है। हालांकि राजस्थान के सिरोही जिले में दुष्कर्म की एक ऐसी ही घटना पुलिस कर्मचारी की सतर्कता के कारण घटित होने से बच गई और पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आधेड उम्र का व्यक्ति एक 6 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाने जा रहा था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, सिरोही जिले में कॉन्स्टेबल लाभुराम सिरोही की अभयम कमांड सेंटर में सीसीटीवी कैमरा देख रहे थे। इस दौरान फुटेज में उन्हें एक व्यक्ति 6 साल की मासूम बच्ची को एक अंजान स्थल पर ले जाते दिखाई दिया। फुटेज देखने के साथ ही कॉन्स्टेबल लाभुराम ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में फोन कर के घटना की जानकारी दी थी। 
फोन करने के मात्र चार मिनट में ही पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी घटना स्थल पर पहुँच गई। जहां 50 वर्षीय व्यक्ति मासूम पर दुष्कर्म गुजारने ही जा रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। 
हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ इंडियन पैनल कोड तथा प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ़्रोम सेक्सुअल ओफ़ेन्स (पोकसो) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।