जानें क्यों साली ने अपने जीजा को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

जानें क्यों साली ने अपने जीजा को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

जहर खाकर आत्महत्या करने वाली बहन की मृत्यु के लिए जीजा तथा परिवार को जिम्मेदार मान रही है बहन

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान कर द्नी वाली घटना सामने आई है। जहां एक साली ने अपने जीजा की बीच बाजार में चप्पलों से पिटाई कर डाली। दरअसल युवती की बड़ी बहन ने जहर पीकर अपनी जान दे दी थी और उसकी बहन अपने जीजा को ही उसकी मौत के लिए जिम्मेदार मान रही है। इलाज के दौरान महिला की हुई मौत के मामले में मायके वालों द्वारा ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया गया है। 
दमोह के कोतवाली पुलिस स्टेशन में मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला ने जहर पी लिया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने तुरंत ही घटनास्थल पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली थी। मृतक महिला का नाम हेमवती पटेल था। अपनी बड़ी बहन की मृत्यु की खबर सुनकर ही छोटी बहन प्रियंका ने अपना आपा खो दिया और अपनी जीजा को पीटने लगी थी।
मृतक की बहन का कहना है उसकी बहन की शादी तीन साल पहले लोकडाउन के दौरान फूटेरा में रहने वाले गोविंद पटेल के साथ हुई थी। लोकडाउन के चलते उसके पिता ने लोन लेकर ससुराल वालों को 5 लाख रुपया नकद दिया था। वहीं अलग से 1 लाख का दहेज भी खरीद कर दिया गया था। इसके अलावा जब उसकी बहन पहली बार गर्भवती थी तो उसका गर्भपात हो गया था। दोबारा गर्भवती ना हो पाने के कारण ससुराल वाले उस पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे थे, जिसके चलते बहन ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी।