ढाई साल से अवैध तरीके से भारत में रह रही थी बांग्लादेशी महिला, जानें क्या सजा हुई

भारत में अवैध तरीके से आकर रहने वाले बांग्लादेश, नेपाल तथा अन्य नजदीकी देशों के नागरिकों की संख्या पिछले काफी समय से लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे अवैध तरीके से रहने वाले नागरिकों को पकड़ने के लिए सरकार द्वारा भी लगातार प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में महाराष्ट्र के थाणे से एक 25 वर्षीय बांग्लादेशी युवती को पुलिस ने भारत में ढाई साल से अवैध तरीके से रहने के लिए हिरासत में लिया है। महिला की पहचान रिमी मोहम्मद रमझान सिद्दर के तौर पर हुई है। 
जिला अधिक सत्र न्यायाधीश ए एस पंधारीकर ने बांग्लादेश के नोदल जिले की रहने वाली रिमी को अवैध तरीके से रहने के लिए भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में दोषी घोषित कर 2 साल 5 महीने की सजा दी है और साथ ही 14000 रुपए का दंड भी दिया है। कोर्ट ने सुचन किया की साल 2019 में जिला पुलिस के अधिकारियों ने काश्मीरा स्लम इलाके में महिला की खोज की थी। इस दौरान उन्होंने अवैध तरीके से रहने वाली तीन बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया था, जिनके पास भारत में रहने के लिए कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं थे। फिलहाल अन्य दो महिलाएं जमानत पर है।