लड़की वालों ने की दूल्हे की पिटाई, जानें क्या था माजरा!?

लड़की वालों ने की दूल्हे की पिटाई, जानें क्या था माजरा!?

यूपी के गाजियाबाद जिले में एक दूल्हे की दुल्हन वालों ने जमकर पिटाई कर डाली। बीच मंडप में ही दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे की काफी धुनाई की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की एक महिला दूल्हे के ड्रेस में खड़े एक युवक को लोगों की पिटाई से बचाती हुई आगे बढ़ाते ले जा रही है। हालांकि अभी तक वीडियो में शामिल महिला कौन है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 
न्यूज वैबसाइट लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल हुआ यह वीडियो यूपी के गाजियाबाद का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के साहिबाबाद के एक बैंकवेट हॉल में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था और खाने-पीने की भी भव्य व्यवस्था की गई थी। हालांकि शादी के बीच अचानक ही हॉल में भगदड़ मच गई और लड़की वालों ने दूल्हे की धुनाई शुरू कर दी थी। लोगों को कुछ समज पड़ती उसके पहले ही दूल्हे पर लोगों ने लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। जब दूल्हे की पिटाई हो रही थी, तभी उसे एक महिला बचाते हुये बाहर ले जाने का प्रयास करती हुई देखी जा रही थी। 
पूरा मामला हॉल में मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, लड़की वालों का कहना था की जिस शख्स की शादी हो रही थी, वह पहले से ही कई बार शादियाँ कर चुका था। हालांकि उसने इस बात को अब तक लड़की वालों को बचाया था। लड़की वालों ने यह भी आरोप लगाया की शादी वाले दिन ही दूल्हे ने दहेज की डिमांड बढ़ा दी थी।