नाजायज संबंधों का आया करूण परिणाम, प्रेमिका ने चाकू से मार कर ली अपने ही प्रेमी की जान

प्रेमिका के बेडरूम में पलंग के नीचे से ही मिली लाश, मोबाइल कॉल डेटा रिकॉर्ड के सहारे प्रेमिका तक पहुंची पुलिस

बिहार के पूर्णिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले में एक जमीन विवाद में प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर के उसकी लाश को बेडरूम में पलंग के नीचे दफना दिये होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी काफी हलचल मची है। खुद पुलिस भी इस क्रूर हत्याकांड से काफी स्तब्ध है। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतदेह को ढूंढ निकाला गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक जमीन विवाद में प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर उसके मृतदेह को अपने बेडरूम पलंग के नीचे दफना दिया था। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तकरीबन एक सप्ताह पहले पूर्णिया के पुलिस स्टेशन के गुलाबबाग निवासी लेंड ब्रेओकर संपात पासवान लापता हो गए थे, इसके चलते उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की जा रही थी। लापता लेंडर ब्रोकर की लाश उसकी प्रेमिका के बेडरूम में से मिल आया था। इसके चलते पुलिस द्वारा सरना चौकके पास रहने वाली आशा देवी के घर में खुदाई करने पर संपत का मृतदेह मिला था। एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया की अवैध संबंध और जमीन विवाद के चलते उसकी प्रेमिका ने संपत्त की चुरा मार कर हत्या की थी। इसके बाद उसके शरीर को अपने ही घर में बेडरूम के नीचे दफन कर दिया था।
संपत पासवान के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल के कॉल डेटा रिकॉर्ड के आधार पर आशा देवी को गिरफ्तार कर लिया था। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी आशा देवी ने जघन्य हत्या का स्वीकार किया। एसडीपीओ ने कहा कि जमीन के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।