घर में सो रही महिला को देखकर बिगड़ी चोर की दानत, फिर हुआ कुछ ऐसा....

बिहार की राजधानी पटना में एक अजीब घटना सामने आई है। पटना के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के चौधरी टौला इलाके में शनिवार को चोरी के इरादे से आए एक चोर की दानत अचानक बिगड़ी, जिसकी भारी कीमत उसे चुकानी पड़ी। दरअसल चोरी करने आए शख्स के हाथ में 10 हजार रुपए का एक बंडल लग गया था, हालांकि इसी दौरान घर में सो रही महिला उठ गई। महिला को देखकर चोर की दानत बिगड़ गई और उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिस पर महिला ने शोर मचाया और इसके चलते चोर पकड़ा गया। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, जिस समय सौरव नाम का यह चोर घर में घुसा उस समय महिला अपने बालकों के साथ सो रही थी। महिला को सोता देखकर उसने तकिये के नीचे से तिजोरी की चाभी निकालने का प्रयास किया। हालांकि चाभी की जगह उसे 10 हजार रुपए का बंडल हाथ लगा। पर इसी दौरान चोर के दिमाग पर महिला की सुंदरता ने पर्दा दाल दिया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की दानत बना ली। हालांकि इस दौरान महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को शोर मचाता देखकर चोर वहाँ से भाग गया। पर उसी दौरान इलाके में पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस ने उसे दबोच लिया और महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर उसे जेल में डाल दिया।
Tags: Bihar Patna

Related Posts