यूपी : रामलीला के दौरान रामवियोग सीन में दशरथ ने दे दिये अपने प्राण! जानें हैरान कर देने वाली घटना

यूपी : रामलीला के दौरान रामवियोग सीन में दशरथ ने दे दिये अपने प्राण! जानें हैरान कर देने वाली घटना

20 सालों से कर रहे थे दशरथ का किरदार, सीन होने के बाद भी नहीं उठे थे राजेन्द्र सिंह

उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के हसनपुर गाँव में रामलीला का आयोजन किया गया था। रामलीला में हर एक पात्र लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। हर कोई किरदार निभाने वाले पात्रों को अपार सम्मान देता है। ठीक उसी तरह किरदार निभाने वाले पात्र भी उस किरदार के प्रति पूरी तरह से समर्पित हो जाते है। रामलीला के दौरान राम वियोग का सीन हर किसी के लिए काफी दर्दनाक होता है। राजा दशरथ को छोड़कर जा रहे राम, लक्ष्मण और सीता के वन जाने का प्रसंग काफी भावुक है। कई बार खुद पात्र भी उसकी भावुकता से बाहर नहीं आ पाते। 
कुछ ऐसा ही हुआ बिजनौर में हो रही रामलीला में जब दशरथ की भूमिका निभा रहे राजेन्द्र सिंह ने सच में अपने प्राण त्याग दिये थे। राम के वियोग के बाद दशरथ की भूमिका निभाने वाले मंच पर ही गिर गए। राजेन्द्र सिंह को नीचा गिरते देखकर उनके साथी तुरंत ही उनके पास पहुंचे। 
राजेन्द्र सिंह पिछले 20 सालों से रामलीला में दशरथ का रोल कर रहे थे। उनका अभिनय इतना अच्छा था की लोग उनको देखते ही रह जाते थे। 2 अक्टूबर को हुई इस घटना में स्टेज पर पर्दा गिरने के बाद राजेन्द्र को उठ कर चले जाना था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और उनकी नीचे गिरा देखकर उनके सहकलाकार उनके पास आए थे। राजेन्द्र सिंह की मौत के बाद पूरे स्टेज पर मातम फ़ेल गया था।

Related Posts