उत्तर प्रदेश: दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, पत्नी के साथ बनाना चाहता था संबंध

पुलिस ने आरोपी को कर लिया गिरफ्तार, शादी से पहले आरोपी की पत्नी का मृतक के साथ था अफेयर

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। शीशगढ़ पुलिस ने महफूज हत्याकांड के मामले में शमशुल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये हत्या विवाहेतर संबंध के कारण हुई। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने भी हत्याकांड को लेकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने आखिरकार हत्या के मामले को सुलझा लिया है और हत्याकांड में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और मीडिया को बताया कि उसका दोस्त (मृतक) उसकी पत्नी के साथ शारिरिक संबंध बनाना चाहता था।  इसी वजह से शमसुल ने अपने दोस्त की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने कॉल डिटेल की जांच के बाद शमशुल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड की व्याख्या करते हुए एस.पी.  देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि छह सितंबर की रात को 30 वर्षीय एक व्यक्ति का शव हाईवे के किनारे से मिला था  प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था लेकिन परिजन उस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।
परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि महफूज आलम हत्याकांड में मृतक का एक महिला से संबंध था।  मृतक महिला को वीडियो और फोटो के जरिए जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर शीशगढ़ निवासी शमसुल से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान हत्या की गुत्थी सुलझ गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। शादी से पहले उनकी पत्नी का महफूज आलम के साथ अफेयर था।