एक और 'निर्भया' हुई हवस शिकार, मुंबई के साकिनाका में दुष्कर्म पीड़िता युवती की इलाज के दौरान हुई मौत

एक और 'निर्भया' हुई हवस शिकार, मुंबई के साकिनाका में दुष्कर्म पीड़िता युवती की इलाज के दौरान हुई मौत

दुष्कर्म के बाद महिला के गुप्तांग में डाली लोहे की रोड और फरार हुआ आरोपी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया गया

मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)| यहां साकीनाका में दुष्कर्म और क्रूरता की शिकार 30 वर्षीय पीड़िता की कुछ देर पहले एक नागरिक अस्पताल में अत्यधिक रक्तस्राव के बाद मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंडे ने आईएएनएस को बताया, "यह दुखद अंत है.. उन्हें बहुत गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं और उनका निधन हो गया।"
उन्होंने कहा कि पीड़िता की दो नाबालिग बेटियां हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके लिए मुआवजे पर विचार करने की अपील की। इस घटना का पता शुक्रवार की सुबह लगा, जिससे पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया और शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए एकमात्र आरोपी मोहन चव्हाण पर अब हत्या के प्रयास के आरोप को हत्या में बदल दिया जाएगा और आगे की जांच जारी है।
घटना मुंबई के साकीनाका इलाके की है। पपहले वहां खैरानी रोड पर 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया और रेप के बाद लोहे की एक रॉड उसके गुप्तांग में डाल दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और पुलिस ने आरोपी मोहित चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हालत काफी गंभीर थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। मुंबई के मेयर ने शनिवार को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल पहुँचकर पीड़िता के बारे में जानकारी ली।
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी मोहित चौहान (45) ने महिला को बुरी तरह पीटा था। आरोपी ने महिला पर लोहे की रॉड से हमला भी किया। फिर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली। इसके बाद उसने महिला को टेंपो में फेंक दिया और फरार हो गया। 15 मिनट बाद एक राहगीर ने महिला को खून से लथपथ हालत में बेहोश देखा और मुंबई पुलिस को फोन किया। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ बेहद अहम सबूत है।
Tags: Mumbai