बड़ी बहन को छेड रहे थे लफंगे, छोटी बहन ने घसीट-घसीट कर मारा

बड़ी बहन को छेड रहे थे लफंगे, छोटी बहन ने घसीट-घसीट कर मारा

सड़क पर जा रही बहन को छेड़ने वाले मनचलों को छोटी बहन ने चखाया मजेदार सबक

कहते है ना कि नारी से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती। यदि वह चाह ले तो वह किसी से भी जीत सकती है। कुछ ऐसा ही देखने मिला, जब कुछ मनचलों को सड़क पर लड़की छेड़ना भारी पड गया। घटना के अनुसार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बड़ी बहन को परेशान करने वाले कुछ लोगों की युवती की छोटी बहन ने काफी पिटाई की थी। जिसे देखकर आसपास काफी भीड़ जमा हो गई और भीड़ को देखकर युवक वहाँ से भाग निकले थे। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के सूतगिर चौक के पास से गुजर रही एक युवती को दो बाइक सवार ने रोक कर उसे छेडने लगे। जिसके कारण युवती डर गई। हालांकि इसी दौरान उसकी छोटी बहन वहाँ पहुंची और दोनों युवकों की पिटाई करने लगी। युवती को इस तरह से गुस्से में देखकर लोग भी अचंबित हो गए थे। आसपास लोगों की भीड़ जामा होते देख एक युवक बाइक वही छोड़ कर भाग निकला था। जबकि अन्य को छोटी बहन ने पकड़ लिया और उसे गरदन से पकड़कर घसीट कर काफी मारा था। घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों ने घटना का वीडियो उतारकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। 
सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग छोटी बहन की हिम्मत देखकर उसकी काफी तारीफ कर रहे है। कई लोगों ने तो उसे मर्दानी और झांसी की रानी जैसे उपनाम भी दिये है।