महाबलेश्वर में घूमते दिखे अनिल अंबानी, वीडियो वायरल होने पर बंद हुआ गोल्फ कोर्स

महाबलेश्वर में घूमते दिखे अनिल अंबानी, वीडियो वायरल होने पर बंद हुआ गोल्फ कोर्स

नगर प्रशासन द्वारा दी गई गोल्फ कोर्स के संचालको को कड़ी चेतावनी

मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी टुरिस्ट प्लेस महाबलेश्वर में लोकडाउन के दौरान देखे गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुये एक वीडियो में देखा जा सकता है की अनिल-अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी और कुछ अन्य लोग महाबलेश्वर के गोल्फ कोर्स में सुबह घूमते हुये दिखाई दिये। इस वीडियो के वायरल होने के बाद नगर प्रशासन द्वारा गोल्फ कोर्स को तात्कालिक बंद करने के आदेश दिये गए है। 
महाबलेश्वर परिषद के प्रमुख अधिकारी पल्लवी पाटिल ने चेतावनी दी की यदि गोल्फ कोर्स द्वारा लोग पाबंदियों के अनुसार लोगों को सुबह और शाम को वॉक करने से नहीं रोक सकती। तो उन्हें इमर्जंसी प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। पाटील ने कहा की मैदान में परिवार के सदस्यों के साथ वॉक कर रहे अनिल अंबानी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके वेरिफिकेशन के बाद उन्होंने ग्राउंड के मालिक को नोटिस भेज दी है। 
उन्होंने कहा की नोटिस देने के बाद इस मैदान को बंद कर दिया गया है और लोगों के आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्रिटिश काल का यह गोल्फ कोर्स सदाबहार जंगल के बीचोंबीच आया है। हालांकि एक अधिकारी ने कहा की अंबानी लोकडाउन जैसी इस परिस्थिति के पहले ही एक बंगले में अपने परिवार के साथ आ गए थे। जहां वह एक बंगले में रह रहे है। 
बता दे की जहां एक और अनिल अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ महाबलेश्वर में रह रहे है, वहीं मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई का अपना निवासस्थान 'एंटीलिया' छोडकर जामनगर में आई उनकी रिलायंस इंडस्ट्री की टाउनशिप में रहने आ गए है। रिलायंस द्वारा पूरे देश में ऑक्सीज़न की कमी को पूर्ण करने के लिए उपयुक्त सभी प्रयास कर रहे है। हर दिन देश के अलग-अलग इलाकों में वह ऑक्सीज़न पहुंचा रहे है। इसके अलावा जामनगर में वह एक 900 बेड की अस्पताल भी बना रहे है।