बाराती शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने लगे तो दुल्हन ने बिना शादी बारात लौटा दी!

कन्या की माता और भाई के साथ बारातियों ने किया अभद्र व्यवहार तो कन्या ने लौटाई बारात, युवक ने दी जान से मारने की धमकी

आए दिन किसी न किसी कारणों से वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष के यहाँ से शादी के मंडप से बारात वापस लिए जाने की कई घटनाएं हमारे सामने आई है। हालांकि आज जो घटना हम आपको सुनाने जा रहे हैं, उसे सुनकर आप खुद आश्चर्यचकित हो जाओगे। क्योंकि यहां खुद कन्या ने ही बारातियों को वापस करवा दिया, इतना ही नहीं कन्या ने युवक से शादी करने से भी मना कर दिया।
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है, जहां एक बारात में बारातियों शराब पीकर डीजे के ताल पर काफी धमाल मचाई गई। हालांकि शादी में यह कोई नई बात नहीं है, पर शराब के नशे में धुत बारातियों ने कन्या की माता और भाई के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था। जैसे ही कन्या को इस बात की जानकारी हुई तो वह क्रोधित हो गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। मामला यहां तक बिगड़ गया की बारात को बिना शादी किए और कन्या लिए वापस अपने घर लौटना पड़ा। घटना के बाद कन्या के पिता ने बारातियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब बाराती शराब के नशे में नाच रहे थे। तभी एक बालक उनके बीच गिर गया था। हालांकि जब कन्या की माता बालक को बचाने और बारातियों को समजाने गई तो बारातियों ने कन्या की माता और भाई के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जिसके चलते वह दोनों भी जमीन पर गिर गए थे। जब कन्या को यह पता चला तो उसने बारात वापिस करवा दी। कन्या के इस वर्तन के बाद कन्या के होने वाले पति ने उसे देख लेने की और उसे जान से मार देने की धमकी भी दी थी और स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया था।  
Tags: