#WATCH | Delhi: Citizens raise slogans of "Jab tak suraj chaand rahega, Bipin ji ka naam rahega", as the cortège of #CDSGeneralBipinRawat proceeds towards Brar Square crematorium in Delhi Cantonment. pic.twitter.com/s7sjV4vg73
— ANI (@ANI) December 10, 2021
अंतिम संस्कार में छलका ब्रिगेडियर लिड्डर की पुत्री का दर्द, पिता को बताया असली हीरो
By Loktej
On
तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर के क्रेश होने के कारण सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 11 सैन्य अधिकारियों की मौत हुई थी। इसके चलते पूरे देश में मातम छा गया था, जिसके बाद आज सभी सैनिकों का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें कोई शक नहीं कि कभी न खत्म होने वाला नुकसान स्थायी होगा। पूरा देश इस दुर्घटना के बाद से दुखी है। आज सभी मृतकों को अंतिम विदाई देते समय भी सभी की आँखों में वह दर्द साफ दिख रहा था।
भयंकर दुर्घटना में सीडीएस के साथ-साथ जान गंवाने वालों में ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर भी शामिल थे। ब्रिगेडियर लिड्डर को शुक्रवार को दिल्ली में अंतिम विदाई दी गई। उनकी पत्नी गीतिका लिड्डर ने कहा, ''हमें मुस्कुराकर उन्हें अलविदा कहना चाहिए।'' गीतिका लिड्डर ने कहा कि जिंदगी बहुत लंबी है, अब भगवान माने तो हम उनके साथ रहेंगे। वह बहुत अच्छे पिता थे, मेरी बेटी उन्हें बहुत याद करेगी। यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। एक नुकसान जो कभी भरा नहीं जा सकेगा।
#WATCH | "...We must give him a good farewell, a smiling send-off, I am a soldier's wife. It's a big loss...," says wife of Brig LS Lidder, Geetika pic.twitter.com/unLv6sA7e7
— ANI (@ANI) December 10, 2021
ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर की बेटी आशना ने कहा, "मेरे पिता 17 साल तक मेरे साथ रहे, हम उनकी यादों को अपने साथ रखेंगे। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा नुकसान है, मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे हीरो थे। वह बहुत खुशमिजाज इंसान थे। शायद यह हमारा दुर्भाग्य की वह वह इतने अप्रत्याशित रूप से चले गए। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मुझे अपने पिता पर बहुत गर्व है।
#WATCH | Daughter of Brig LS Lidder, Aashna Lidder speaks on her father's demise. She says, "...My father was a hero, my best friend. Maybe it was destined & better things will come our way. He was my biggest motivator..."
— ANI (@ANI) December 10, 2021
He lost his life in #TamilNaduChopperCrash on Dec 8th. pic.twitter.com/j2auYohtmU
Tags: India