खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोंच किया फिट इंडिया एप, जानें क्या है इसमें खास

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोंच किया फिट इंडिया एप, जानें क्या है इसमें खास

फिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ पर किया नए एप को लोंच, एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

केंद्रीय युवा और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ पर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में फिट इंडिया मोबाइल एप को लॉन्च किया। यह एप स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था। एप को लॉन्च करने से पहले अनुराग ठाकुर ने स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का माल्यार्पण किया था। इस अवसर पर युवा एवं खेल राज्य मंत्री श्रीनिशीथ प्रमाणिक, खेल सचिव श्री रवि मित्तल और युवा मामलों की सचिव श्रीमति उषा शर्मा भी उपस्थित रही थी। फिट इंडिया एप के लॉन्च के बाद भार्त्य्य हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, पहलवान संग्राम सिंह और पायलट कैप्टन एनी दिव्य से वर्च्युयल रूप से बातचीत की।
फिट इंडिया एप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है। एप को लोंच करते हुये अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस एप के माध्यम से हर भारतीय मोबाइल की मदद से फिटनेस की जांच कर पाएगा। इसके अलावा कोई भी इस एप के माध्यम से अपना फिटनेस स्कोर, जरूरी एनिमेटेड वीडियो, एक्टिविटी ट्रेकर तथा अन्य कई सुविधाएं हासिल कर सकेगे।
आम तौर पर हर किसी को अपनी उम्र, पुरुष या महिला, वर्तमान जीवन शैली और शरीर की संरचना के आधार पर भोजन और पानी का सेवन करने की आवश्यकता होती है। फिट इंडिया मोबाइल एप्लिकेशन के "माई प्लान" की मदद से सभी को अपनी वर्तमान जीवन शैली, शारीरिक गतिविधि के लिए आवंटित समय, पानी की मात्रा, सोने का समय आदि के बारे में जानकारी मिलेगी। फिट इंडिया ऐप भोजन, पानी के सेवन और कितने घंटे की नींद की जानकारी भी देगा। 
इसके अलावा लोग अपने फिटनेस स्कोर और समय के साथ दैनिक गतिविधि की जानकारी को याद रखने और पुनः प्राप्त करने के लिए प्रति घंटे समय निर्धारित कर सकते हैं। इसके अलावा लोग फिटनेस और जीवनशैली में बदलाव करने के लिए अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए अपनी फिटनेस और गतिविधि डेटा दूसरों के साथ साझा करने में सक्षम होंगे। ऐप व्यक्तियों, स्कूलों और संगठनों को विभिन्न फिट इंडिया कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी प्रदान करता है। लोग इस प्लेटफॉर्म का उपयोग अपनी फिटनेस कहानियों को दूसरों के साथ साझा करने के लिए कर सकते हैं।
Tags: