अमेरिका : एक अजनबी के साथ डेट पर जाने से पहले इस महिला ने जो किया गर वो न करती तो फंस जाती बहुत बड़ी मुसीबत में

अमेरिका :  एक अजनबी के साथ डेट पर जाने से पहले इस महिला ने जो किया गर वो न करती तो फंस जाती बहुत बड़ी मुसीबत में

डेट पर जाने से पहले महिला ने गूगल पर किया आदमी का नाम सर्च, फिर जो सामने आया वो देखकर महिला के परों तले जमीन खिसकी

आज कल डेटिंग बहुत ही आम हो चुका है। विदेश में ही क्या भारत में भी का चलन देखा जा रहा है। आज कल लोग ऑनलाइन डेटिंग साइट्स पर जाकर अलग अलग लोगों से मिलते हैं और बिना उनके बारे में किसी पुख्ता जानकारी के ही उनसे मिलने चले जाते हैं। ऐसे मामलों में कई दफा धोखे खाने को भी मिलते हैं। हाल ही में एक अंजान आदमी के साथ डेटिंग पर जाने को तैयार एक अमेरिका की एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ हालांकि महिला की एक चालाकी ने उसे बचा लिया। दरअसल डेट पर जाने से पहले उसने गूगल पर उसका नाम चेक कर लिया और फिर जो उसे पता चला वो जानकर उसके पैरों टेल जमीन खिसक गई।
जानकारी के अनुसार अमेरिका के नैशविले में रहने वाली शाइना के कार्डवेल एक कंपनी में रीक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर काम करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अजीबोगरीब डेटिंग अनुभव के बारे में बताया। शाइना ने बताया कि उनकी मुलाकात हिंज नाम की डेटिंग एप पर एक शख्स से हुई थी जिसके साथ कुछ दिन बात करने के बाद उन्होंने पहली बार डेट पर जाने का विचार किया। हालांकि डेट पर जाने से पहले महिला ने अपने पार्टनर को सोशल मीडिया साइट पर खोजने के बदले सीधे सर्च इंजन गूगल पर ही सर्च किया जिससे वो उसके बारे में सब कुछ जान सके।
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा करने के साथ ही महिला को पता चला कि वो जिसके साथ डेट पर जाने वाली थी वो आदमी किडनैपिंग के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। ये जानकर शाइना दंग रह गई। इसके बाद महिला ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर कर बताया कि जब उसने गूगल पर शख्स का नाम टाइप किया तो उसे उसने अपने वीडियो में दूसरी महिलाओं को समझाया कि वो भी जब किसी अंजान शख्स के साथ डेटिंग पर जाएं तो उससे पहले उनके बारे में सोशल मीडिया के साथ-साथ गूगल पर भी जांच कर लें क्योंकि सोशल मीडिया पर पूरा सच नहीं पता गल पाता है। महिला के वीडियो पर कमेंट कर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक महिला ने कहा कि यही वजह है कि वो डेटिंग साइट्स के जरिए लोगों को डेट नहीं करती है।