सांप को जलते कोयले से मारने की कोशिश में पुरे घर में लगी आग
हिंदी में एक कहावत है ‘हवन करने पर हाथ जलना!”इसका शब्दिक अर्थ होता है कि कोई अच्छा काम करते हुए भारी नुकसान हो जाना। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाले एक शख्स के साथ। अपने घर में एक सांप देखने के बाद इस शख्स ने जो कुछ किया उसके बाद इसके साथ जो हुआ, उसे ये इंसान कभी नहीं भूल सकता। पिछले महीने अपने घर में सांप देखने के बाद उसे मारने के लिए इस शख्स ने जो किया उसका पछ्तावा शायद उसे जिंदगीभर रहेगा। दरअसल इस शख्स ने सांप को मारने के लिए घर की अंगीठी में जल रहे कोयले को सांप पर फैंका। हालांकि उन कोयलों से सांप को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन इस शख्स का पूरा घर जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला 23 नवंबर की रात का है। घर में आग लगी आग इतनी भयंकर थी कि आग बुझाने के लिए एक या दो नहीं बल्कि करीब 75 फायरफाइटर्स आए थे। काफी मशक्क्त के बाद घर की आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था। मोंट्गोमेरी काउंटी फायर एंड रेस्क्यू के स्पोक्सपर्सन पीट ने इस घटना की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की।(Photo Credit : new18.hindi.com)
जानकारी के अनुसार आग की वजह से शख्स को साढ़े सात करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ गया। घर का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया। सबसे बड़ी बात ये कि इस घटना में काफी नुकसान तो हुआ लेकिन सांप का क्या हुआ ये पता नहीं चल पाया। अधिकारीयों के अनुसार ये आग बेसमेंट से शुरू हुई थी और धीरे-धीरे पूरे घर में फ़ैल गई। लगभग घर का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो गया। इसमें करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। सोशल मीडिया पर जलते घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें घर से निकलती चिंगारी साफ़ दिखाई दे रही है। हालांकि ये अपने आप में कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले एक शख्स अपने घर में दिखी मकड़ी मारने के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठा था। शख्स के घर में मकड़ी मारने के चक्कर में आग लग गई थी, जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ था।