मुर्गी के साथ मस्ती करना पड़ा बच्चे को भारी, क्रोधित मुर्गी ने दौड़ाया; वीडियो हुआ वायरल

मुर्गी के साथ मस्ती करना पड़ा बच्चे को भारी, क्रोधित मुर्गी ने दौड़ाया; वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों कई तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते है। इनमें से अधिकतर वीडियो काफी मजेदार होते है, जिसे देखकर ही काफी हँसना आता है। ऐसा ही एक और वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक क्रोधित मुर्गी एक बच्चे को दौड़ा रही है। जी हाँ एक क्रोधित मुर्गी एक लड़के को दौड़ा रही है। 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की एक लड़का काफी तेजी से दौड़े चला आ रहा है। एक बार के लिए तो देखकर ऐसा लगेगा मानो कि कोई कुत्ता या अन्य खतरनाक जानवर उसके पीछे पड़ा हो। हालांकि इसके बाद जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, उसमें एक मुर्गी दिखाई दे रही है। मुर्गी के डर से बालक ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाता हुआ भागता हुआ दिखाई दे रहा है। अंत में देखा जा सकता है कि बच्चे के पास आकर वह उसे चोंच मारकर परेशान भी कर रही है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में यूजर ने कैप्शन देते हुये लिखा है कि क्रोधित मुर्गी। वीडियो को अब तक 6 हजार से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स द्वारा वीडियो पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने कमेन्ट किया है कि वीडियो देखकर तो ऐसा लग रहा है मानो युवक के पीछे कोई पिटबुल पड़ा हो।
Tags: Feature