मानो या ना मानो : दुनिया का एक ऐसा गाँव जहाँ नहीं बढ़ती लोगों की ऊंचाई

मानो या ना मानो : दुनिया का एक ऐसा गाँव जहाँ नहीं बढ़ती लोगों की ऊंचाई

दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए एक अनसुलझा रहस्य, गाँव वालों का मानना है इसके पीछे है कोई बुरी ताकत

भले ही आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली हो और बहुत से असंभव कामों को अंजाम दे दिया गया है पर आज भी ये दुनिया कई सारे रहस्यों से भरी पड़ी है। कुछ रहस्य ऐसे हैं जिन्हें वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। दुनिया में एक ऐसा गाँव है जहाँ के लोगों की ऊंचाई नहीं बढ़ती। भले ही ये बात सुनने में अजीब लगे पर ये हकीकत है। यहाँ के लोगों की ऊंचाई कम होने के कारण इस गांव को 'श्रापित गांव' कहा जाता है। यह गांव दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य कि दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां जन्म के 7 साल बाद भी बच्चे की लंबाई नहीं बढ़ती है। 
आपको बता दें कि इस गांव के लोग बौने गांव ही रहते हैं इसलिए इस गांव को 'श्रापित गांव' कहा जाता है। यह गांव चीन के सिचुआन प्रांत में स्थित है। इस श्रापित गांव का नाम यांग्शी गांव है। इस गांव की ज्यादातर आबादी बौने लोगों की है। आंकड़ो के अनुसार इस गांव में रहने वाली कुल आबादी का 50% हिस्सा बौना है। इन लोगों की लंबाई 2 फीट से लेकर सिर्फ तीन फीट तक होती है। इस गाँव में जब बच्चे का जन्म होता है तो वो किसी भी सामान्य बच्चे जैसा ही रहता है। 5 से 7 साल की उम्र की शुरुआत से आमतौर पर बच्चों की हाइट बढ़ जाती है, लेकिन फिर एक उम्र के बाद उनकी हाइट में ब्रेक लग जाता है। कुछ मामलों में, बच्चे 10 साल की उम्र तक बड़े हो जाते हैं।
इस गांव के आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक यह गांव किसी बुरी ताकत के प्रभाव में है। वहीं दूसरी ओर ऐसा माना जाता है कि यह गांव कई दशकों से श्रापित है। पिछले 60 सालों में लोग बौने होने के पीछे के राज के बारे में कुछ नहीं जान पाए हैं। पिछले कुछ दशकों में वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के रहस्य को खोजने की बहुत कोशिश की है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है।
वहीं इस मामले में गांव के बुजुर्गों का कहना है कि गांव में कई दशक पहले एक खतरनाक बीमारी फैली थी। इस बीमारी के कारण गांव के बच्चों का कद आज भी नहीं बढ़ा है। पिछले 60 वर्षों में वैज्ञानिकों ने गांव के प्राकृतिक संसाधनों की खोज की है। पानी में ऐसा कोई रसायन नहीं पाया गया है जो बच्चों के विकास को रोक सके। हालांकि वैज्ञानिक इस संबंध में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं खोज पाए हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि इस गांव की मिट्टी में पारा का स्तर उच्च है। जिसमें अनाज खाने से लोगों की हाइट नहीं बढ़ती। इसके अलावा कुछ वैज्ञानिक कई साल पहले चीन से चीन को निकलने वाली जहरीली गैस को भी बौनेपन का कारण मानते हैं। हालांकि वैज्ञानिक इसकी वजह के बारे में कुछ ठोस नहीं कह रहे हैं। कारण जो भी हो, इस गांव का रहस्य कई दशकों से जस का तस बना हुआ है।